VIDEO में देखिए पर्रिकर का जोश, कैंसर से जूझ रहे गोवा के सीएम बोले- How's the Josh?
Recommended Video

पणजी। सिर पर डिफेंस की ब्लू कैप, अंदर धंसी हुई आखें, नाक में लगी ड्रिप और पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर रविवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम में हाथ में माइक लेकर पर्रिकर ने जब लोगों से पूछा- How's the josh? (हाउज द जोश), तो यह सभी के लिए भावूक करने वाला क्षण था। पर्रिकर के How the Josh का जवाब लोगों ने देते हुए कहा- High Sir (हाई सर)। पैंक्रियाज कैंसर का पता चलने के बाद यह पहला मौका है जब पर्रिकर इस हालत में भी लोगों के बीच पहुंचे हैं। दरअसल राजधानी पणजी में नए मंडोवी पुल 'अटल सेतु' का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

पहले से बहुत ज्यादा कमजोर दिख रहे पर्रिकर
वीडियो में पहले से बहुत ज्यादा कमजोर दिख रहे पर्रिकर जब लोगों के सामने आये तो सभी लोग 'हमारा नेता कैसा हो मनोहर पर्रिकर जैसा हो' के नारे लगाने लगे। तभी पर्रिकर ने अपने समर्थकों से पूछा कि How's the josh? यह डायलॉग हाल ही में रिलीज हुई 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म का है।

मैं मेरा जोश आपमें स्थानांतरित करूंगा....
करीब एक साल बाद लोगों के बीच में दिखे 63 वर्षीय पर्रिकर ने लोगों से कहा, 'मैं मेरा जोश आपमें स्थानांतरित करूंगा और यहां बैठकर कुछ शब्द बोलूंगा।' पूर्व डिफेंस मिनिस्टर पर्रिकर पिछले साल फरवरी से दिल्ली, मुंबई और अमेरिका के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज कराने के लिए जा चुके हैं।
पर्रिकर का सपना था अटल सेतु
पणजी में 5.1 किमी लंबा 'अटल सेतु' सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिती में रविवार को लोगों के खोला गया। यह ब्रिज पणजी और उत्तरी गोवा को जोड़ेगा। बताया जाता है कि यह ब्रिज पर्रिकर के उन सपनों में से एक है, जो उन्होंने गोवा की जनता के लिए बहुत समय पहले के देखा था।












Click it and Unblock the Notifications