तो आंखे झुका कर नरेंद्र मोदी से होगा बादल का सामना

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार को एनडीए के नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी भाग लेंगे। हालांकि राजनीतिक पर्यवक्षेकों का कहना है कि मोदी से मिलते वक्त बादल साहब की आँखें झुकी होंगी।

Prakash Singh Badal set to face Narendra Modi

कारण यह है कि उऩ्होंने हाल ही में हरिय़ाणा विधानसभा चुनाव की कैंपेन में इनेलो के पक्ष में कैंपेन की थी। यानी कि वे एक करह से भाजपा का विरोध कर रहे थे। उक्त बैठक को एनडीए के नेताओं के लिए दिवाली मिलन का नाम दिया जा रहा है।

मोदी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी न्योता भेजा है इस बैठक में भाग लेने के लिए। पर ठाकरे इसमें भाग नहीं लेंगे।

यह कार्यक्रम शाम 4 से 6 बजे के बीच होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री का एनडीए के नेताओं से मिलने का प्लान है। यह मुलाकात अनौपचारिक होगी। कार्यक्रम में
एनडीए के सभी सांसद तो मौजूद रहेंगे ही, साथ में घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे।

बहुत साफ है कि इस कार्यक्रम के बहाने भाजपा की हाल के दौर में अपने पुराने मित्र दलों के साथ संबंधों में आई खटास को दूर करने की कोशिश भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+