क्यों लाइम-लाइट से दूर रहती है मुफ्ती की किडनैप होने वाली बेटी रूबिया?
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के दिवंगत सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद का जब भी जिक्र होता है तब हर किसी के जेहन में उनकी बेटी के किडनैप होने वाली बात तरो-ताजा हो जाती है।
कश्मीर की सियासत में बड़ा नाम थे मुफ्ती मोहम्मद सईद
बात साल 1989 की है, जब सईद की छोटी बेटी रूबिया को श्रीनगर में जेकेएलएफ टेररिस्ट्स ने तब अगवा कर लिया था जब वो वुमन हॉस्पिटल में इंटर्नशिप करके घर जा रही थीं। आंतकवादियों ने रूबिया के बदले कुख्यात 7 आतंकवादियो को छोड़ने की बात कही थी जिसे तत्कालीन सरकार ने मान भी लिया था और इस बात के लिए जबरदस्त सईद और सरकार की आलोचना हुई थी।
लाइम-लाइट से दूर रहती है मुफ्ती की किडनैप होने वाली बेटी रूबिया
लेकिन इस खबर के बाद कभी सईद की बेटी रूबिया का जिक्र कहीं नहीं आया, वो ना तो अपनी बड़ी बहन महबूबा की तरह कभी किसी चुनावी मैदान या राजनीतिक मंच पर दिखायी देती हैं और ना ही कभी वो किसी मुद्दे पर बयान देती हैं यद्दपि वो सईद के दिल का टुकड़ा थीं।
आईये जानते हैं कहां हैं रूबिया..क्यों रहती हैं वो लाइम-लाइट से कोसों दूर...नीचे की स्लाइडों में...

डॉक्टर हैं रूबिया
मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया पेशे से डॉक्टर हैं और पिछले दस सालों से चेन्नई में रह रही हैं।

शादी-शुदा
रूबिया शादी-शुदा हैं और उनके परिवार में पति और दो बेटे हैं।

सईद के अंतिम वक्त में साथ
सईद के अंतिम वक्त में यानि की एम्स में पूरे टाइम वो अपने वालिद सईद के साथ मौजूद थीं। सईद पिछले महीने की 24 तारीख से एम्स में भर्ती थे।

किडनेपिंक का असर दिलो-दिमाग पर
शायद किडनैप होने का असर रूबिया पर इस कदर हुआ कि अब कभी लाइमलाइट में आना नहीं चाहती हैं इसलिए वो कभी सियासी मंच पर दिखती नहीं हैं।

ऑटोमोबाइल शोरूम
रूबिया के पति शरीफ अहमद का ऑटोमोबाइल शोरूम है।

तमिलनाडु स्पेशल आर्म्ड फोर्स
रूबिया के परिवार को तमिलनाडु स्पेशल आर्म्ड फोर्स की सुरक्षा मिली हुई है।

रूबिया एक हंसमुख और मिलनसार महिला
रूबिया के पड़ोसियों को भी उनकी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं रहती है वो उनसे भी बातें कम करती हैं लेकिन लोगों का कहना है कि रूबिया एक हंसमुख और मिलनसार महिला हैं।












Click it and Unblock the Notifications