Kalindi Express को पेट्रोल बम से उड़ाने की साजिश कैसे रही नाकाम? किसने और कैसे चंद सेकेंड में बदला सब
Kalindi Express: बीते एक महीने में उत्तर प्रदेश में ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की दूसरी घटना सामने आई तो हड़कंप मच गया। हाल ही में प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस को एलपीजी सिलेंडर के धमाके से उड़ाने की पुरजोर कोशिश की गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश
मामला है रविवार रात लगभग 8:30 बजे का, जब कालिंदी एक्सप्रेस के इंजन से एक एलपीजी सिलेंडर टकराया और जोर की आवाज के साथ दूर जा गिरा। जैसे ही पुलिस को इस मामले की खबर मिली, टीम घटनास्थल पर पहुंची। कैसे ये बड़ा हादसा होने से बचा, और कैसे कालिंदी एक्सप्रेस को पेट्रोल बम से उड़ाने की साजिश नाकाम रही। चलिये इस पर बात करते हैं।

क्या बोली पुलिस?
कानपुर के एडिशनल कमिश्नर हरीश चंद्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ट्रेन के ड्राइवर को जब ट्रैक पर रखा सिलेंडर दिखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। इमरजेंसी ब्रेक लगाई तो सिलेंडर से टकराने से पहले ही ट्रेन की स्पीड कुछ कम हो गई। इसके बाद धमाके की आवाज के साथ सिलेंडर उछलकर दूर जा गिरा।
Recommended Video
जब पटरी से उतरे थे 22 कोच
ऐसे में ट्रेन के ड्राइवर की समय से सूझबूझ के चलते कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे ने पिछले महीने हुई कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस वाले मामले की याद दिला दी, जब ड्राइवर को ट्रैक पर बोल्डर रखा दिखाई दिया तो उन्होंने ब्रेक लगाए। मगर ब्रेक थोड़ी देरी से लगाए गए, जिसकी वजह से ट्रेन से 22 कोच पटरी से उतर गए।
घटनास्थल से क्या-क्या मिला?
तब उस हादसे की जांच में भी पुलिस जुट गई थी और इस इन्वेस्टिगेशन में आईबी को भी शामिल किया गया था।
बताते चलें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पास से टकराए सिलेंडर के साथ-साथ पुलिस को पेट्रोल बम, माचिस और एक झोले में पाउडर जैसी चीजें भी मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications