इंटरेनशनल योगा डे पर सियाचिन से लेकर पनडुब्‍बी तक पर हुआ योग

नई दिल्‍ली। बुधवार को पूरी दुनिया ने तीसरा इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सरहद की रक्षा में तैनात हमारे सैनिकों ने भी अपना पूरा योगदान दिया। इंडियन आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के सभी ऑफिसर्स और जवान इस खास दिन पर योगा करते नजर आए। सैनिकों ने इस योगा डे को अपनी ड्यूटी के साथ मनाया और फिर से एक नई मिसाल कायम की। तस्‍वीरों में देखिए कैसे सेनाओं ने योगा दिवस मनाया।

सियाचिन और कारगिल में योग

सियाचिन और कारगिल में योग

सियाचिन और कारगिल जैसी मुश्किल जगहों पर भी सुबह से ऑफिसर्स और जवान योगा के लिए तैयार थे। सियाचिन जैसी खतरनाक जगह पर इंडियन आर्मी के जवान और ऑफिसर्स योगा करने से नहीं चूके। सुबह करीब सात बजे योगा शुरू हुआ और करीब दो घंटे तक आर्मी पर्सनल ने योग किया।

पनडुब्‍बी पर भी योग

पनडुब्‍बी पर भी योग

इंडियन नेवी के ऑफिसर्स और जवान इस मौके पर आईएनएस सिंधुध्‍वज पर योग करते नजर आए। इस समय भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ युद्धाभ्‍यास में भाग ले रही हैं और इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर इस युद्धाभ्‍यास से थोड़ा समय निकालकर योगा भी किया गया।

परिवारवालें भी हुए शामिल

परिवारवालें भी हुए शामिल

इस मौके पर न सिर्फ सर्विंग ऑाफिसर्स और उनकी फैमिली शामिल हुई बल्कि रिटायर्ड ऑफिसर्स और उनके परिवार वालों ने भी शिरकत की। इसके अलावा राजस्‍थान के तपते रेगिस्‍तान में गर्मी को नजरअंदाज करके भी इंडियन आर्मी ने योगा डे पर योग का नजारा पेश किया।

लेह में भी हुआ योगा

लेह में भी हुआ योगा

वहीं इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर्स और जवानों ने भी इस दिन पर बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया। यूं तो इंडियन आर्म्‍ड फोर्सेज हमेशा से ही सैनिकों की फिटनेस के लिए योग को वरीयता देती आईं हैं लेकिन योगा डे के जरिए उन्‍हें इस दिन की अहमियत उनके लिए दुनिया को बताने का एक नया मौका मिलता है।

पाक सीमा तक पर योग

पाक सीमा तक पर योग

राजस्‍थान में पाकिस्‍तान सीमा से सटे गंगानगर में भी जवानों ने योगा किया। सुबह छह बजे से योगा के लिए जवान इकट्ठा हुए थे और दो घंटे तक उन्‍होंने योगा किया। एयरफोर्स चीफ एयरमार्शल बीएस धनोआ और नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा भी इस खास दिन का हिस्‍सा बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+