Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अफवाह पर ना जाएं, ऐसे करें 500 और 2000 के नए नोट के असली होने की पहचान

2000 और 500 के नए नोटों को लेकर लोगों के लोगों के मन में हैं कई संदेह।

नई दिल्ली। 8 नवंबर को सरकार के 500 और 1000 के नोट पर पाबंदी और 500 का नया और 2000 के नोट लाने की घोषणा के साथ ही इन नए नोटों के असली-नकली होने को लेकर भी कई तरह की बातें लगातार सामने आ रही हैं। आम आदमी के मन में नए नोटों को लेकर संदेह भी है।

note

500 के नए और 2000 के नोट के असली-नकली की पहचान करना बहुत मुश्किल काम नहीं है। आपको इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कि नए 500 के नोट और 2000 के नोट को आप कैसे पहचान सकते हैं कि वो असली है या जाली।

500 के नोट को ऐसे परखें

पहले बात 500 के नोट की करते हैं। 500 के नोट का साइज 66 मिमी चौड़ाई में और 150 मिमी लंबाई में है। नोट का रंग स्टोन ग्रे है। नोट पर सामने की तरफ महात्मा गांधी का चित्र व अशोक स्तंभ है और पीछे की तरफ लालकिला है।

note

नोट के सामने की तरफ इन तरीकों से नोट की पहचान हो सकती है।

1.नोट को सामने की तरफ देखने पर बांयी ओर से शुरू करिए तो 500 लिखा है और इसमें एक डिनोमिनेशन नंबर होगा।

2.इसके बाद नीचे की डिनोमिनेशन नंबर इमेज है। इमेज में ऐसी धातु लगी है जो चमक पैदा करेगी।

3.इसके बाद देवनागरी में 500 रुपये लिखा है।

4.इसके बाद महात्मा गांधी का चित्र है।

5.नोट को सामने की तरफ से देखने पर महात्मा गांधी के दाहिने तरफ हरे रंगी की लाइन है। इसको नीचे की तरफ झुकाने पर ये नीला हो जाता है।

6.इसके बाद सीधे की तरफ आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के साइन हैं।

7.नोट के दाहिने तरफ रुपये 500 लिखा है इसके ऊपर इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क के पोर्ट्रेट है।

8.दाहिने तरफ रुपये 500 लिखा है ये 500 नोट को झुकाने पर हरी से नीली दिखेगी।

9.इसके नीचे छह जीरो हैं। जिनका साइज बढ़ता हुआ है।

10.दाहिना तरफ अशोक स्तंभ है।

11.स्तंभ के ऊपर छोटा सा रुपये 500 लिखा है।

12.नोट के एकदम सीधे तरफ पांच छोटी लाइनें हैं।

अब आप 500 के नोट को पलट लीजिए।उल्टी तरफ से जब हम नोट के देखते हैं तो सबसे बांयी तरफ देवनागरी में पाँच सौ रुपये लिखा है, जिसके ऊपर 2016 लिखा है। इससे दांयी तरफ स्वच्छ भारत का लोगो है। नोट पर सेंटर में विभिन्न भाषाओं में 500 रुपये लिखा है। सेंटर में लालकिले की तस्वीर है। एकदम दाहिनी तरफ देवनागरी अंकों में रुपये 500 लिखा है।

2000 के नोट की पहचान कैसे करें?

2000 के नोट का साइज 66 मिमी चौड़ाई में और 166 मिमी लंबाई में है। 2000 के नोट की पहचान करने के लिए पहले नोट पर सामने की तरफ के कुछ तरीके ये हैं।

note

1.सामने की तरफ से नोट को देखेंगे तो एकदम बांयी ओर 2000 लिखा है। इसमें एक डिनोमिनेशन नंबर होगा।

2.इसके बाद नीचे की डिनोमिनेशन नंबर इमेज है। ये इमेज में ऐसी धातु लगी है जो चमक पैदा करेगी।

3.महात्मा गांधी की तस्वीर नोट के सेंटर में हैं।

4.नोट को सामने की तरफ से देखने पर महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिनी तरफ हरे रंगी की लाइन है। इसको नीचे की तरफ झुकाने पर ये नीला हो जाता है।

5.इस पर हिन्दी में छोटा-छोटा भारत भी लिखा है।

6.नोट पर दाहिनी तरफ सफेद जगह पर 2000 के वाटर मार्क दिखेंगे।

7.इसके नीचे रुपये 2000 लिखा है, जो झुकाने पर रंग बदलेगा।

8.इसके नीचे जीरो हैं, जिनका साइज बढ़ता हुआ है।

9.दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ, इसके ऊपर की तरफ छोटा सा 2000 लिखा है।

नोट पर पीछे की तरफ से देखने पर सबसे बांयी और दो हजार रुपये और नोट के जारी किए जाने का सन(नए नोट पर 2016) लिखा है।

नोट पर बांयी ओर स्वच्छ भारत को लोगो और स्लोगन है। भाषा पैनल नोट में सेंटर पर है। नोट पर मंगलयान की तस्वीर है।

इन सब कसौटियों पर आपका नोट खरा है तो फिर आप आपने नोट के असली होने को लेकर निश्चिंत रहें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+