आपके घर के बजट पर कितना असर डालेगा जेटली का बजट
नयी दिल्ली। कहते है कि बजट घर का हो या देश का, इसकी सबसे ज्यादा फिक्र घर की महिलाओं को ही होती हैं। हो भी क्यों ना घर उन्हें ही देखना होता है। ऐसे में मोदी सरकार के आम बजट से गृहणियां बहुत खुश नहीं है। जहां किसानों और गरीब तबके का खास ख्याल रखा गया है तो वहीं सबसे ज्यादा मार मध्यम वर्ग को पड़ा है। सर्विस टैक्स बढ़ने की वजह से चीजें महंगी हो गई है तो वहीं इनकम टैक्स में किसी भी तरह की कोई छूट ना देकर सरकार ने मिडिल क्लास के सपनों को चकना चूर कर दिया है।
आम बजट में जानिये क्या बदलेगा इन 6 सेक्टर में
सर्विस टैक्स बढ़ जाने से महिलाओं को अपने घरको चलाना मुश्किल हो गया है। हलांकि किराए के मकान में रहनेवालों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन ये राहत बढ़ती महंगाई के सामने असरदारक नहीं है। जानें ये बजट आपके घर के बजट को कितना असर डालेगा।

महिलाओं की मुश्किलें बढ़ी
सर्विस टैक्स 14.5% से बढ़कर 15% होने का असर मिडिल क्लास की रोटी पर पड़ा है। बाजार में लगभग सारी चीजें महंगी हो गई। अगर आप खाना खाने बाहर जाते हैं तो तो अब आपको ज्यादा बिल चुकाना होगा। गृहणियों को घर का मोबाइल का बिल, पानी का बिल, बिजली बिल सब चुकाने के लिए अब अधिक धनरासी की जरुरत होगी। ऐसे में घर का बजट बिगड़ना तय है।

महिलाओं की मुश्किलें बढ़ी
महिलाओं को अपने घर परिवार के लोगों के लिए कपड़े खरीदने पर ज्यादा पैसा चुकाना होगा। अब ब्रैंडेड कपड़े खरीदना महंगा हो गया है।

महिलाओं की मुश्किलें बढ़ी
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किराए की मकान में रहने वालों के लिए HRA का दायारा 24000 से बढ़ाकर 60000 कर दिया है। वहीं पहली बार घर खरीदने वालों को भी 50000 की अतिरिक्त छूट दी गई है।

महिलाओं की मुश्किलें बढ़ी
गरीब तबको को राहत देते हुए सरकार ने 3000 सस्ती दवा दुकानों को बनाने का फैसला किया है। वहीं हर जिला अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।

महिलाओं की मुश्किलें बढ़ी
5 लाख से कम आय वालों को 3000 की राहत दी गई है। जबकि छोटे उद्यमियों के लिए कारपोरेट टैक्स 29 प्रतिशत की छूट दी गई है।

महिलाओं की मुश्किलें बढ़ी
सरकार ने गरीब परिवारों की महिला सदस्य के नाम से एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए एक मिशन आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस एलपीजी कनेक्शन को उपलब्ध कराने की आरंभिक लागत पूरी करने के लिए इस वर्ष के बजट में 2000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications