कैसे एक बार फिर 11 दिसंबर साबित हुआ राहुल गांधी के लिए सुपर लकी

नई दिल्‍ली। साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। ये नतीजे बिल्‍कुल सेमीफाइनल की तरह हैं और इस बार सेमीफाइनल में मैच कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने जीता है। 11 दिसंबर एक बार फिर राहुल के लिए उस समय लकी स‍ाबित हुआ जब मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ की सत्‍ता में कांग्रेस की वापसी हुई। राहुल के लिए आज का दिन डबल सेलिब्रेशन का दिन है क्‍योंकि आज से ठीक एक वर्ष पहले इसी दिन कांग्रेस की कमान उनके हाथ में आई। 11 दिसंबर 2017 को राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया था। यह भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप के कॉलेज से पढ़े सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के सीएम!

पिछले वर्ष चुने गए थे अध्‍यक्ष

पिछले वर्ष चुने गए थे अध्‍यक्ष

11 दिसंबर 2017 को बतौर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के नाम पर मोहर लगी थी। हालांकि पार्टी की कमान उन्‍हें 16 दिसंबर को सौपी गई थी। कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद को संभालने के बाद राहुल ने लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और काफी हद तक सफल भी रहे। राहुल ने राफेल डील में धांधली की बात को जनता के बीच पहुंचाया । राहुल ने वोटर्स को बताया कि कैसे पार्टी भ्रष्‍टाचार के नाम पर खोखले दावे उनसे कर रही है। तीन राज्‍यों में बीजेपी के अश्‍वमेघ यज्ञ पर कांग्रेस ने पानी छिड़क दिया है। राहुल गांधी के लिए इससे बेहतर तोहफा और कोई नहीं हो सकता है।

सचिन पायलट ने बताई खास दिन की अहमियत

सचिन पायलट ने बताई खास दिन की अहमियत

राजस्‍थान में कांग्रेस की विशाल जीत के बाद सीएम पद की दौड़ में सबके चहेते सचिन पायलट ने भी राहुल गांधी के लिए इस दिन के खास होने की अहमियत बताई। सचिन ने कहा कि आज से ठीक एक वर्ष पहले राहुल गांधी पार्टी के अध्‍यक्ष बने थे ऐसे में यह जीत उनके लिए गिफ्ट है। कांग्रेस देश के तीन राज्‍यों में सरकार बनाने जा रही है।

इसी रणनीति से उतरेंगे लोकसभा के चुनावी मैदान में भी

इसी रणनीति से उतरेंगे लोकसभा के चुनावी मैदान में भी

राहुल ने बीजेपी को साधने के लिए उसके ही हथकंडे का प्रयोग किया। बीजेपी ने जिस रणनीति से कांग्रेस नेताओं पर पर भ्रष्‍टाचार के हथियार का प्रयोग किया था, उसी हथियार को राहुल ब्रह्मास्‍त्र बनाया और बीजेपी पर निशाना साधा। सूत्रों की मानें तो राहुल की आक्रामक रणनीति इन विधानसभा चुनावों में पार्टी के काम आई है। यही रणनीति अगले लोकसभा चुनावों में भी जारी रहेगी। माना जा रहा है कि अप्रैल 2019 के मध्‍य से देश में लोकसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+