कितना खतरनाक है कोविड-19 का सब वेरिएंट JN.1? जानें गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर ने क्या कहा, बचाव के उपाय बताए
Covid-19 Sub-Variant JN.1: केरल में कोविड-19 के एक सबवेरिएंट JN.1 मिलने पर सर गंगा राम अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट, चेस्ट मेडिसिन, डॉ. उज्ज्वल पारख ने कहा कि यह कोविड JN.1 का एक सब-वेरिएंट है। वायरस अपनी विशेषताएं बदलते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह इतना गंभीर होगा।
वायरस ने खुद को बदल लिया है। लोगों में खांसी, सर्दी, सिरदर्द और बुखार के हल्के लक्षण हो सकते हैं। यह सब वेरिएंट की एक हल्की किस्म है। इसके लेकर हमें परीक्षण बढ़ाने की जरूरत है।

केरल विधायक केपी मोहनन ने कन्नूर के पनूर नगर पालिका अस्पताल में कोविड-19 रोकथाम उपायों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। केरल में मामले का खुलासा भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा चल रही नियमित निगरानी से हुआ है। यह जानकारी आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ.राजीव बहल ने दी है।
सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही
सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारियों के उपायों का आकलन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमित अभ्यास के हिस्से के रूप में राज्यों में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति की निगरानी कर रहा है।
केरल में कोरोना केस दे रहे टेंशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 79 वर्षीय महिला के सैंपल का 18 नवंबर को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। जिसमें रिजल्ट पॉजिटिव पाए गए। महिला में बीमारियों के लक्षण देखने को मिले। आपको बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले निवासी एक युवक में भी JN.1 सब-वेरिएंट के लक्षण मिले थे।
यह भी पढ़ें- देश में कम हुआ कोरोन संक्रमण का खतरा, बीते 24 घंटों में कोवड-19 के 1968 नए केस












Click it and Unblock the Notifications