Filmfare Awards 2020: उर्वशी रौतेला ने पहना ऐसा विचित्र हैवी गाउन, बैठने के लिए लेनी पड़ी 4 कुर्सियां, हुईं ट्रोल
नई दिल्ली। अक्सर फिल्मी सितारे कुछ अलग करने के चक्कर में ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिसकी वजह से या तो वो हंसी के पात्र बन जाते हैं या फिर आलोचनाओं के घेरे में आ जाते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार हुआ बॉलीवुड की सेक्सी गर्ल उर्वशी रतौला के साथ, जो कि असम के गुवाहाटी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 में ऐसी विचित्र ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा।
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया ....
दरअसल उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे भारी और ओवरसाइज्ड ऑफ शोल्डर इम्बैलिश्ड बॉल गाउन पहने नजर आ रही हैं, कुछ हटकर की मंशा से उर्वशी ने रेड आउटफिट पहना था, जिसमें वो बेहद हसीन भी नजर आ रही थीं लेकिन इस हैवी गाउन की वजह से उन्हें 4 सीट पर बैठना पड़ा, इस बारे में खुद उर्वशी ने ही वीडियो शेयर करते हुए बताया है।
लोगों ने जमकर उडाया उर्वशी का मजाक
जिसमें वो कह रही हैं कि मेरी अद्भुत टीम के बिना मेरा सबसे भारी रेड कारपेट एक्सपीरियंस मुमकिन ना हो पाता, मैं 4 सीट पर बैठी थी। बस इसी बात को लेकर लोगों ने उर्वशी को ट्विटर पर ट्रोल कर दिया, लोगों ने जमकर उनकी हंसी उड़ाई और कमेंट्स किए।

'इसमें तो मेरे पूरे खानदान के कपड़े बन जाते'
कुछ लोगों ने लिखा है कि जहां लोग एक सीट पर बैठने के लिए पैसा देते हैं वे अकेले 4 सीटों पर बैठी हैं, एक शख्स ने पूछा है कि इतनी बड़ी ड्रेस पहनने की क्या जरूरत थी, इसमें तो पूरा गांव कपड़े पहन सकता है तो किसी ने लिखा है कि इसमें तो मेरे पूरे खानदान के कपड़े बन जाते।
वैलेंटाइन डे पर उर्वशी रौतेला ने की थी 'आई लव यू' बोलने की जिद
पिछले दिनों उर्वशी एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में उर्वशी किसी से आई लव यू कहने की डिमांड कर रही थीं, दरअसल, उर्वशी ने दिल्ली की लड़कियों की मिमिक्री की थी, उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- इस वैलेंटाइन वीक दिल्ली की लड़कियां कुछ ऐसी होंगी- आप बोलो आई लव यू, बस एक बार बोल दो, वीडियो में उर्वशी जिद करते हुए बार बार आई लव यू कहने की जिद कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications