आज की ग्लैमरस दिशा पटानी की पुरानी तस्वीरें हुई वायरल, लोगों ने कहा-पहचानना मुश्किल
नई दिल्ली। बॉलीवुड हसीना दिशा पटानी की गिनती मौजूदा समय की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती हैं, चंद फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो उनका इंस्ट्रागाम उनकी हॉट और बिकिनी की तस्वीरों से भरा पड़ा हुआ है और उनकी लेटेस्ट फिल्म मलंग में भी उनका हॉट अवतार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन दिशा शुरू से ऐसी नहीं थी।

दिशा पटानी की पुरानी तस्वीरें हुई वायरल
हाल ही में उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें, जो कि फिल्मों और मॉडलिंग, से पहले की हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें दिशा एक बिल्कुल आम, सिंपल और नॉनग्लैमरस लग रही हैं, उन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को थोड़ा ये विश्वास करना मुश्किल हुआ कि ये तस्वीरें दिशा पटानी की हैं। मालूम हो कि आज कि फिटनेस फीक्र कही जाने वाली दिशा योगा और वर्कआउट करती हैं और अपने आप को काफी फिट रखती हैं।

एमएसधोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी से दिशा ने बॉलीवुड में रखा कदम
गौरतलब है कि दिशा पाटनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर (2015) से की, जो वरुण तेज के साथ थी। स्पोर्ट्स बायोपिक एमएसधोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी (2016) में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद, उन्होंने चीनी एक्शन कॉमेडी कुंग फू योगा (2017) में अभिनय किया, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्मों में से एक है।
फिल्म 'मलंग' आज रिलीज हो गई है...
आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी स्टारर फिल्म 'मलंग' आज रिलीज हो गई है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य किरदार में हैं,अंडरवॉटर किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, फिलहाल देखते हैं फिल्म में दिशा,लोगों को कितना प्रभावित कर पाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications