पंजाब के बठिंडा में भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरी बस, 8 की मौत, कई घायल

पंजाब के बठिंडा में हुए बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौजूद है। घायलों को अस्पताल पहुंचा जाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बठिंडा में यात्रियों से भरी बस अनिंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बस प्राइवेट कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। दोपहर को छुट्टी होने के बाद बस गांव जीवन सिंह वाला के पास पहुंची तो नाले के ऊपर बने पुल पर अनयंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

गुरुवार को पंजाब के बठिंडा में यात्रियों से भरी बस अनिंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बस प्राइवेट कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। दोपहर को छुट्टी होने के बाद बस गांव जीवन सिंह वाला के पास पहुंची तो नाले के ऊपर बने पुल पर अनयंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

Road accident in Bathinda

बस पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला लिया गया है।

बस में 45 लोग सवार, चालक समेत 15 लोगों की गई जान
बठिंडा बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 15 यात्री घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, नाले में बस पलटने के बाद अधिकतर मौतें अधिकतर मौतें नाले में जहरीली गैस की वजह से दम घुटने के कारण हुईं। रेस्क्यू कार्य पूरो हो चुका है। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर नाले में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल लिया है।।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "बठिंडा, पंजाब में बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।"

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट जारी कर कहा, "पंजाब के बठिंडा में बस दुर्घटना में हुई जनहानि से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।" प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।"

मृतकों के परिजनों, घायलों के लिए सहायता का ऐलान

बठिंडा बस हादसे में मृतकों के परिजनों औरर घायलों के लिए सहायता राशि का ऐलान कर दिया है। केंद्र की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+