इस खास प्‍लान के तहत राम रहीम के बच्‍चे की मां बनना चाहती थी हनीप्रीत

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim के बच्चे की मां बनना चाहती थी Honeypreet । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। डेरे में अय्याशियों की कहानी और राम रहीम-हनीप्रीत के अवैध संबंधों को लेकर अबतक कई खुलासे हुए हैं। लेकिन अब जो बात सामने आई है वो इन सबसे अलग और सबसे बड़ी है। डेरे के पूर्व सेवादार गुरदास सिंह तूर ने खुलासा किया है कि राम रहीम अपनी कथित बेटी हनीप्रीत से एक बच्‍चा चाहता था जिसे आगे जाकर वो डेरे का उत्तराधिकारी बना सके। गुरदास के मुताबिक यह आइडिया खुद हनीप्रीत का था क्‍योंकि वो नहीं चाहती थी कि राम रहीम के बाद डेरे का इतना बड़ा साम्राज्‍य उसके बेटे जसमीत सिंह इंसां को मिले।

    राम रहीम भी राजी था बेटे के लिए

    राम रहीम भी राजी था बेटे के लिए

    गुरदास सिंह तूर के मुताबिक राम रहीम के बाद हनीप्रीत का दबदबा डेरे में नबंर 2 जैसा बन चुका था। इसलिए हनीप्रीत चाहती थी कि राम रहीम और उसका कोई बेटा हो और वही डेरे का मुखिया का बने। राम रहीत भी इस बात के लिए राजी था। वो चाहता था कि बेटा उसी से पैदा हो लेकिन दुनिया की नजर में उसका बाप विश्‍वास गुप्‍ता ही रहे। आपको बता दें कि विश्‍वास गुप्‍ता हनीप्रीत का पूर्व पति है।

    होने वाले बच्‍चे को 'खुदा का बेबी' बताने वाले थे

    होने वाले बच्‍चे को 'खुदा का बेबी' बताने वाले थे

    गुरदास सिंह के मुताबिक हनीप्रीत और राम रहीम का प्‍लान था कि वो अपने बाद भी लोगों के भक्ति भावना से खेलते रहेंगे। उन्‍होंने सोच रखा था कि उनका जो बेटा होगा वो उसे 'खुदा का बेबी' कहकर भक्‍तों के बीच पेश करेंगे। इससे भक्‍तों के दिल में पहले से ही उसके प्रति सम्‍मान और आस्‍था रहेगी जो आगे चलकर उसे डेरा प्रमुख बनाने में आसानी होगी। हनीप्रीत और राम रहीम के बीच अवैध संबंधों को भापते हुए विश्‍वास गुप्‍ता ने पहले ही हनीप्रीत से तलाक ले लिया था जिससे बाबा और हनीप्रीत के 'बेबी प्‍लान' पर पानी फिर गया।

    शादी के बाद अगले दिन बाबा की गुफा में गई हनीप्रीत

    शादी के बाद अगले दिन बाबा की गुफा में गई हनीप्रीत

    हालांकि इन बातों का खुलासा हनीप्रीत के पूर्व पति विश्‍वास गुप्‍ता ने भी किया है। लेकिन गुरदास इन मामलों के गवाह हैं। गुरदास उस रात गुफा के बाहर ही तैनात थे जब शादी के बाद पहली बार हनीप्रीत राम रहीम के गुफा में गई थी। गुरदास की मानें तो ये राम रहीम ही था, जिसने पहली बार हनीप्रीत पर बुरी नज़र डाली थी। उसने हनीप्रीत की शादी करवाई और शादी के फौरन बाद एक रात उसको अपनी गुफा में बुला लिया।

    24 घंटे में 23 घंटे राम रहीम के साथ रहती थी हनीप्रीत

    24 घंटे में 23 घंटे राम रहीम के साथ रहती थी हनीप्रीत

    विश्वास गुप्ता ने बाबा राम रहीम और हनीप्रीत के संबंधों पर सनसनीखेज खुलासे किये। विश्वास गुप्ता के मुताबिक हनीप्रीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी नहीं है। विश्वास गुप्ता ने कहा है कि उसने राम रहीम और हनीप्रीत को सेक्स संबंध बनाते हुए देखा है। गुप्ता ने कहा कि राम रहीम ने ही उसकी शादी हनीप्रीत से करवाई थी और उसी की वजह से दोनों के बीच तलाक हुआ। गुप्ता के मुताबिक हनीप्रीत ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस राम रहीम के कहने पर ही किया था। विश्वास गुप्ता का कहना है कि हनीप्रीत 24 घंटे में से 23 घंटे राम रहीम के साथ रहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+