हनीप्रीत का सनसनीखेज खुलासा, राम रहीम के साथ मिलकर रची थी दंगा कराने का साजिश

हनीप्रीत का सनसनीखेज खुलासा, बताया राम रहीम ने पहले से तैयार कर रखी थी दंगा कराने का साजिश

नई दिल्ली। देशद्रोह और हिंसा फैलाने की आरोपी हनीप्रीत ने पुलिस रिमांड में कई बड़े राज खोले हैं, उसने सिलसिलेवार ढंग से बताया है कि 25 अगस्त की हिंसा पूरी तरह से प्लान थी, जो उसने और राम रहीम ने बनाई थी। हनीप्रीत ने 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा में अपनी भूमिका को पुलिस के सामने स्वीकारते हुए हिंसा फैलाने में राम रहीम के रोल को अहम बताया है।

Honeypreet confess panchkula violence was pre planned ram rahim also involved

मीटिंग में लिखी गई दंगे की पटकथा

मीटिंग में लिखी गई दंगे की पटकथा

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पंचकूला पुलिस ने यह दावा किया है कि हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा की साजिश की बात कुबूल कर ली है। हनीप्रीत ने बताया कि 25 अगस्त तो गुरमीत पर फैसले को देखते हुए पहले से ही तैयारी की गई थी। 17 अगस्त को सिरसा डेरे में हनीप्रीत ने एक मीटिंग की थी, जिसमें पंचकूला में दंगे करवाने की स्क्रिप्ट लिखी गई। मीटिंग के बाद ही डेरा समर्थकों को 25 अगस्त को पंचकूला पहुंचने का आदेश डेरामुखी की ओर से दिया गया।

Recommended Video

    Honeypreet confesses of inciting Panchkula violence | वनइंडिया हिंदी
     पहले से तय था,फैलाना है दंगा

    पहले से तय था,फैलाना है दंगा

    17 अगस्त को सिरसा डेरे में हुई मीटिंग के बाद डेरा समर्थकों को पंचकूला पहुंचने को कहा और सेक्टर-23 में तैयारी करने को कहा. खाली साइट्स पर पहले ही साफ-सफाई करा दी गई। इसी मीटिंग में तय किया गया कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को बरी कर दिया जाता है तो पंचकूला में सत्संग करेंगे और अगर खिलाफ फैसला आता है तो पंचकूला में दंगा भड़का दिया जाएगा।

    दंगों को अंजाम देने के लिए पंचकूला में उपद्रवियों की एंट्री कैसे करनी है, कैसे दंगा भड़काना है, ये पूरा नक्शा हनीप्रीत ने लैपटॉप पर बनाया था। इसी मीटिंग में तय किया गया कि व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए एक-दूसरे से जुड़ेंगे, पोन कॉल नहीं करेंगे। करीब 5 करोड़ रुपये हनीप्रीत ने दंगे के लिए भेजे थे।

    ये जुर्म भी कबूले हनीप्रीत ने

    ये जुर्म भी कबूले हनीप्रीत ने

    हनीप्रीत ने मैप पर मार्किंग करने, ब्लैकमनी से फंडिंग कराने, देश के खिलाफ वीडियो वायरल करने के साथ ही और भी कई जुर्म पुलिस के सामने कबूले हैं। आपको बता दें कि 3 अक्तूबर को हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत और उसकी एक महिला सहयोगी सुखदीप कौर को पंजाब से गिरफ्तार किया था। चार अक्तूबर को पंचकूला की अदालत ने हनीप्रीत व सुखदीप को छह दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले किया था। 10 अक्टूबर को कोर्ट ने उसकी रिमांड तीन दिन के लिए और बढ़ा दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+