दिल्ली में सस्ते होंगे घर, केजरीवाल सरकार ने सर्कल दर में 20 फीसदी की कटौती
दिल्ली में सस्ते होंगे घर,केजरीवाल सरकार ने सर्कल दर में 20 फीसदी की कटौती
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया है। सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक अयोजित की गई। जिसमें दिल्ली में सर्किल रेट को 20 फीसदी कम कर दिया गया है यह रेट 30 सितंबर 2021 तक लागू रहेगा। यानी की आने वाले छह महीनों तक 20 प्रतिशत रेट में कटौती कर दी गई है।

मंत्रीमंडल के इस फैसले के अनुसार दिल्ली के अंतर्गत आने वाले आवासीय/कमर्शियल/औद्योगिक संपत्तियों की सर्किल रेट में 20 फीसदी की कमी कर दी गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ये नियम 30 सितंबर 2021 तक लागू होगा।
Recommended Video
Delhi Circle Rate: Kejriwal Govt ने सर्किट रेट में की कटौती, घर खरीदना हुआ सस्ता | वनइंडिया हिंदी
वहीं दिल्ली मंत्रीमंडल ने सभी स्कूलों में कक्षा 9 के एक हजार मेधावी छात्रों को 5000 रुपये की राशि, विज्ञान छात्रवृत्ति के रूप में देने का निर्णया लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विज्ञान प्रतिभा परीक्षा को मंजूरी प्रदान कर दी है। दिल्ली सरकार की इस योजना के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाने और उस दिशा में भविष्य बनाने को लेकर प्रेरित किया जाना शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications