Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लखनऊ: रैन बसेरे में सीएम योगी ने बांटे कंबल, एक घंटे बाद ले लिए वापस

Recommended Video

    Lucknow : CM Yogi के बांटे Blanket लिए गए वापस, हंगामे के बाद FIR दर्ज । वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्य इन दिनों भंयकर सर्दी की चपेट में है। पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में रैन बसेरा और अस्पतालों का दौरा किया था। इस औचक निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने अस्पतालों में मौजूद गरीब लोगों को कंबल बांटे थे। लेकिन सीएम योगी के निकलने के तुरंत बाद ही बांटे गए कंबल को अधिकारियों ने वापस ले लिया। मामला खुलने के बाद अब प्रशासन की किरकिरी शुरू कर हो गई है।

     Homeless people asked to return blankets given by CM Yogi Adityanath in lucknow

    कुछ दिन पहले सीएम योगी ने लखनऊ में रैन बसेरा और अस्पतालों का दौरा किया था। इस निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने अस्पतालों में मौजूद गरीब लोगों को कंबल बांटे थे। मुख्यमंत्री के जाने के करीब 1 घंटे बाद ही लोगों से कंबल वापस ले लिए गए। प्रशासन ने इस मामले का अब संज्ञान लिया है। प्रशासन का कहना है कि मामला दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    इस मामले में प्रशासन का कहना है कि, उनके तरफ से कंबल वापस नहीं लिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी सीएम के जाते ही तीमरदारों से कंबल किसने और किसके कहने पर वापस लिए? बता दें कि, दो दिन पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के दौरे पर गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही वहां बने रैन बसेरे में मौजूद लोगों को कंबल बांट दिए गए।

    योगी आदित्यनाथ के साथ जल शक्ति मंत्री महेंद्र नाथ सिंह, शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन, जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश, एसएसपी कलानिधि नैथानी और नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आश्रय गृहों में रह रहे बेघरों के लिए चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने और उन्हें गर्म पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+