बेरोजगारी पर अमित शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- 60 सालों में रोजगार के लिए कांग्रेस ने क्या किया
नई दिल्ली। मोदी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इन सवालों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर पलटवार किया है। अमित शाह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 50-60 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने बेरोगजारी को लेकर क्या हल निकाला। कांग्रेस ने रोजगार के मसले पर क्या समाधान निकाला।

गुजरात के गांधीनगर में भारतीय कौशल संस्थान के शिलान्यास के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 50-60 सालों तक देश की सत्ता संभालने वाली कांग्रेस ने बेरोजगारी का कोई नया समाधान नहीं खोज सकी। उन्होंने कहा कि नकारात्मक बातें कहने वाले लोग हमेशा बेरोजगारी की बात करते हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि बेरोजगारी पर सवाल करने वाले बताएं कि उन्होंने इसके लिए क्या किया?
भारतीय कैशल संस्थान के बारे में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि यह संस्थान देश के युवाओं को स्किल्ड करने के साथ-साथ उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। उन्हें जॉब क्रिएटर बनाएगा। भारतीय युवा इसके लिए देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की पहल स्किल इंडिया से देश में न केवल रोजगार सृजित होगा बल्कि 'मेक इन इंडिया' का सपना भी साकार होगा । इन योजनाओं के बल पर भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अपने लक्ष्य को पूरा कर सकेगा।
Home Minister Amit Shah: People saying negative things in India always talk about unemployment. When they talk about unemployment, a question arises in my mind. You have ruled this country for 50-60 years, what measures did you take to solve the issue of unemployment. (15.1) pic.twitter.com/tnSWSvqtVp
— ANI (@ANI) January 15, 2020












Click it and Unblock the Notifications