ट्विटर पर हिट हो गया गृह मंत्रालय, तो फेसबुक में विदेश मंत्रालय आगे
नयी दिल्ली। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद सरकार के कामकाज में सोशल मीडिया का अपयोग बढञ गया है। सरकार का हर मंत्रालय सोशल मीडिया पर एक्जिव रह रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद सोशल मीडिया पर एक्जिट रहते है और वो दूसरे मंत्रियों और मंत्रायलों को भी ट्वीटर और फेसबुक पर एक्टिव करने की हिदायत देते हैं।

सरकार के बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपनाने के बीच सभी केंद्रीय मंत्रालयों के ट्विटर फॉलोवरों की बात जब आती है तो गृह मंत्रालय इस मामले में शीर्ष पर है जबकि विदेश मंत्रालय के खाते में सर्वाधिक फेसबुक लाइक आते हैं। हलांकि आपको बता दें कि पीएम मोदी फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चित है। 22 दिसंबर को मोदी के 2.62 लाख फेसबुक लाइक थे।
गृह मंत्रालय को 2.32 लाख लोग फॉलो करते हैं जबकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को 2.17 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं विदेश मंत्रालय में 1.95 लाख और रेल मंत्रालय के 1.57 लाख फॉलोअर्स है। वहीं फेसबुक पर विदेश मंत्रालय के 6.82 लाख लाइक्स है। दूसरा सबसे अधिक लाइक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 6.60 लाख को हासिल है।












Click it and Unblock the Notifications