अब देश के दामाद नहीं रहे रॉबर्ट वाड्रा, मोदी सरकार हटायेगी सुरक्षा कवच

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चार्ज लेते ही सबसे पहले देश के 25 वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा की फाइलें मंगवायीं और उन सभी की सुरक्षा की समीक्षा करने के आदेश दिये। इस फाइल में एक नाम रॉबर्ट वाड्रा का भी है। जल्द ही एक समीक्षा बैठक होगी, जिसके बाद ही यह फैसला किया जाएगा कि वाड्रा को दी गई सुरक्षा को जारी रखा जाये या नहीं।
रॉबर्ट वाड्रा उन लोगों में से एक हैं, जिनकी तलाशी नहीं ली जाती है। नियम के अनुसार ऐसी छूट देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मंत्रियों, न्यायधीशों, आदि को ही दी जाती है। रॉबर्ट वाड्रा न तो मंत्री हैं, न ही किसी सरकारी पद पर, लिहाजा उनकी यह सुरक्षा हटायी जा सकती है। हवाई अड्डों पर वाड्रा की तलाशी नहीं लिए जाने के मामले पर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications