आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए मदरसों पर सर्वे कराएगा गृह मंत्रालय
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में अक्टूबर को हुए ब्लास्ट के बाद गृह मंत्रालय देशभर में चल रहे गैरकानूनी मदरसों पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। मंत्रालय की ओर से इस बाबत इंटलीजेंस ब्यूरो, (आईबी) से रिपोर्ट मांगी है।

बर्दवान ब्लास्ट के बाद जागा गृह मंत्रालय
बर्दवान ब्लास्ट की घटना से देश भर में संचालित हो रहे मदरसों को सरकार की नजरों में लाकर रख दिया है। बर्दवान ब्लास्ट के बाद से ही एनआईए और इंटलीजेंस ब्यूरो की ओर से जो भी जांच चल रही है, उसमें यह बात सामने आई है कि देश में कई मदरसे गलत तरीके से संचालित हो रहे हैं।
इन्हीं मदरसों में आतंकवादियों को पनाह दी जा रही है और उनकी मदद की जा रही है। बर्दवान की घटना इसी तरह के मदरसों की एक मिसाल है।
कब होता है कोई मदरसा गैरकानूनी
कोई भी मदरसा तभी गैरकानूनी करार दिया जात है जब उसे राज्य सरकार की अनुमति के बिना स्थापित किया जाए और उसका संचालन किया जाए। इसका मतलब यह भी है कि वह मदरसा राज्य सरकार की ओर से मुहैया
कराए जाने वाली रकम के बिना संचालित हो रहा है। यही इशारा है कि उस मदरसे में ऐसी गतिविधियों का संचालन हो रहा है जिनकी जानकारी राज्य सरकार को नहीं है और वह पूरी तरह से देश के खिलाफ है।
पिछले दो वर्षों में हुआ इजाफा
इंटेलीजेंस ब्यूरो की ओर से गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी गई है जो कुछ माह पहले ही तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि देश में कई मदरसे ऐसे हैं जो गैरकानूनी हैं और जो विदेशों से आने वाले पैसे के बल पर चलाए जा रहे हैं।
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले दो वर्षों के दौरान कई अलग-अलग देशों के चरमपंथी संगठन देश में आए हैं और उनकी ओर से इन मदरसों में लोगों को उपदेश दिए गए हैं। इसी के दम पर इन मदरसों को आतंकी कैंपों में तब्दील कर दिया गया।
देश भर के मदरसों पर होगा सर्वे
अब गृह मंत्रालय की ओर से गृह मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के बाद सख्त कदम उठाया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि युवाओं को चरमपंथ की ओर बढ़ने से रोकने के लिए सभी उपायों को अपनाया जाएगा।
राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद गृह मंत्रालय की ओर से पूरे देश में एक सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के जरिए यह सुनिश्चित हो सकेगा कि देश के मदरसों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के जरिए शिक्षा दी जा रही है या नहीं।।
बर्दवान ब्लास्ट की जांच में यह बात खासतौर पर सामने आई है कि पश्चिम बंगाल में कई गैरकानूनी मदरसों को संचालन हो रहा है। इन मदरसों के जरिए ही आतंकी संगठनों की मदद की गई जिससे उन्होंने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
गृह मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव दिया गया है कि देश के सभी मदर सों को इस सर्वे में शामिल किया जाए। जो भी मदरसे गैरकानूनी हैं उन्हें बंद किया जाए। साथ ही इन मदरसों को अपने मकसद के लिए प्रयोग करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर करीब से नजर रखी जाए।












Click it and Unblock the Notifications