Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरदार पटेल की जयंती : 31 अक्टूबर को गृह मंत्रालय स्पेशल ऑपरेशन मेडल-2022 की घोषणा करेगा

Home Ministry सरदार पटेल की जयंती पर 'केंद्रीय गृह मंत्री का स्पेशल ऑपरेशन मेडल-2022' घोषित करेगा। home ministry sardar patel jayanti special operation medal

Home Ministry 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 'केंद्रीय गृह मंत्री का स्पेशल ऑपरेशन मेडल-2022' की घोषणा करेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में गृह मंत्रालय (एमएचए) यह पुरस्कार 31 अक्टूबर की सुबह घोषित करेगा। ऐलान उस समय होगा जब भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बड़े पैमाने पर 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

home ministry

बता दें कि साल 2022 में लौह पुरुष सरदार पटेल की स्मृति में दिए जाने वाले स्पेशल ऑपरेशन मेडल के बारे में गृह मंत्रालय के पुलिस डिवीजन- I की ओर से इस सप्ताह की शुरुआत में आधिकारिक आंतरिक आदेश जारी किया गया था। आदेश में लिखा गया, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) से 31 अक्टूबर को एक उपयुक्त प्रतिनिधि को एमएचए की वेबसाइट पर सुबह 9.30 बजे तक अपलोड करने के लिए एक उपयुक्त प्रतिनिधि की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि 23 जुलाई, 2018 को गृह मंत्रालय ने 'केंद्रीय गृह मंत्री के स्पेशल ऑपरेशन मेडल की शुरुआत की थी। मेडल पूरे भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है। ऐसी उल्लेखनीय सेवाओं को सम्मान दिया जाता है, जिनमें उच्च स्तर की योजना के साथ, देश, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा के लिहाज से अहम योगदान दिया जाता है। ऐसे में समाज के बड़े वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

Union Home Minister's Special Operation Medal आतंकवाद, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियानों के लिए भी दिया जाता है। पुरस्कार के लिए सभी सिफारिशें विशेष अभियान के तीन महीने के भीतर गृह मंत्रालय को भेजी जाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+