कोरोना वायरस को लेकर केंद्र का राज्यों को निर्देश, पाबंदियां हटाते हुए अभी सावधानी रखें
नई दिल्ली, 29 जून: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्य फिलहाल कम से कम 31 जुलाई तक कोविड के नियंत्रण और प्रबंधन पर ध्यान रखा जाना जरूरी है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत वो आवश्यक उपाय कर सकते हैं। गृह मंत्रालय की ओर से राज्यों को पाबंदियों में ढील पर ज्यादा लचीला ना होने को कहा गया है।
Recommended Video

केंद्र ने राज्यों को कहा है कि कोविड प्रतिबंधों में ढील देने की प्रक्रिया को बहुत सावधानीपूर्वक अंजाम दिए जाने की जरूरत है। केंद्र ने कोविड मैनेजमेंट को पांच प्वाइंट की रणनीति- टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोविड-उपयुक्त व्यवहार, को अपनाया जाना चाहिए। साथ ही जिलों के स्तर पर भी ध्यान रखना चाहिए कि कोरोना की स्थिति क्या है। केंद्र ने कहा कि राज्यों को नियमित आधार पर केस पॉजिटिविटी, बेड ऑक्यूपेंसी की बारीकी से निगरानी करनी चाहिए।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना के दैनिक मामलों में बीते काफी दिनों से कमी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के में कोरोना के 37,566 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 907 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 56,994 लोग रिकवर हो गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 3,97,637 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 5,52,659 है। देश में अब तक कुल 2,93,66,601 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,03,16,897 है। वहीं 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 32,90,29,510 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications