आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए गृह मंत्रालय ने बनाया टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप- सूत्र

नई दिल्ली: आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए गृह मंत्रालय ने टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इस ग्रुप के चैयरमेन जम्मू कश्मीर के डीजीपी सीआईडी होंगे। उनके अलावा आईबी, एनआईए, सीबीआई, सीबीआईसी, सीबीडीटी और ईडी के के प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

home ministry constituted new Terror Monitoring Group says sources

ये टीम आतंकियों के लिए फंड जुटाने वाले तमाम स्त्रोतों का पता लगाएगी। ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने वाले और उनकी मदद करने वालों लोगों पर कार्रवाई होगी। टेरर फंडिंग का पता लगाकर भविष्य में इस पर रोक लगाने की दिशा में भी टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप काम करेगा। जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और आतंकवाद के पोषण के लिए होने वाली टेरर फंडिंग पर टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप विशेष नजर रखेगा। इन मामलों में तुरंत कार्रवाई के लिए इसका गठन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया है।

मंत्रालय ने ये कदम जम्मू कश्मीर के मामलों को देखने वाली डेस्क के निर्देश पर उठाया गया है। इसके गठन का उद्देश्य आपस में लगातार तालमेल बढ़ाना है। इस ग्रुप को आपस में हर हफ्ते बैठक करनी होगी जिसकी रिपोर्ट स्थायी रूप से तैयार होगी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी सौंपी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+