नक्सलियों के साथ कोई बात नहीं सिर्फ कार्रवाई होगी: राजनाथ सिंह
नई
दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल प्रभावित सभी क्षेत्रों के ब्यूरोक्रेट के साथ मुलाकत की। इस मुलाकात का मुख्य मकसद नक्सलियों के आतंक को खत्म करना रहा। हालांकि इससे पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन नतीजा शून्य रहा। id="toptextpromo">राजनाथ
सिंह ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एक बात साफ कर दी है कि नक्सलियों से विचार-विमर्श या फिर कोई बातचीत नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि नक्सली कोई कार्रवाई करते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा। राजनाथ ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि केंद्र सरकार सभी प्रकार के आवश्यक हथियार और सुविधाएं नक्सली प्रभावित इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को मुहैया कराएगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बैठक
किए जाने के दौरान उड़ीसा के डीजीपी ने राजनाथ से आग्रह करते हुए मांग की है कि उन्हें हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाए ताकि वो नक्सलियों के खिलाफ सही से कार्रवाई कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार सुविधाएं न होने के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ता है। हालांकि इससे पहले भी यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तमाम बैठकें की गई लेकिन नतीजा सिफर रहा।











Click it and Unblock the Notifications