जम्मू और कश्मीर में शांति के लिए राजनाथ ने सुझाया '5 CS' का फार्मूला
श्रीनगर। हम जम्मू और कश्मीर में सभी समस्याओं का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। राजनाथ ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एक साल में 50 बार कश्मीर आउंगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी के हालात सुधरे हैं। धारा 35 A के मसले पर गृहमंत्री ने कहा कि सरकार ने कुछ शुरू नहीं किया, ना ही अदालत गई। मैं इस बात का आश्वासन देता हूं कि सरकार ऐसा कोई पैसला नहीं लेगी जिससे जम्मू और कश्मीर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

राजनाथ ने कहा कि लागत बढ़ने के कारण जम्मू-कश्मीर के लिए पीएम विकास पैकेज 1 लाख करोड़ से अधिक का पार करने की ओर है। राजनाथ ने कहा कि कश्मीर के समस्या का हल पांच CS में है। जिसमें कम्पैशन, कम्यूनिकेशन, कोइग्ज़िस्टन्स, कान्फिडन्स बिल्डिंग और कन्सिस्टन्सी (दया, संचार, सहअस्तित्व, आत्मविश्वास भवन और संगतता ) शामिल है। राजनाथ ने कहा कि सभी पर्यटकों और पर्यटक संगठनों को अपील करना चाहते हैं, कश्मीर के लोग आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं, वे इसे फिर से स्वर्ग में बदलना चाहते हैं।
राजनाथ ने इस दौरान यह भी कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि हम सभी से बात करना चाहते हैं। हमारे मन में किसी के लिए कोई द्वेष नहीं है। बता दें कि राजनाथ सिंह 8 सितंबर को 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications