कर्नाटक में बोले राजनाथ सिंह, हमने 5 साल में पाकिस्तान पर की तीन बार एयर स्ट्राइक

बेंगलुरु। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ की गई एयर स्ट्राइक के बारे एक बड़ा खुलासा किया है। कर्नाटक के मंगलूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, पिछले 5 वर्षों में भारतीय सेना ने तीन बार सीमा पार जाकर एयर स्ट्राइक कर कामयाबी हासिल की है। इस दौरान राजनाथ ने साफ किया कि वह दो एयर स्ट्राइक की जानकारी तो देंगे लेकिन तीसरी स्ट्राइक के बारे में कुछ नहीं बताएंगे।

5 साल में तीन एयर स्ट्राइक की

5 साल में तीन एयर स्ट्राइक की

गृहमंत्री ने कहा,'मैं बताना चाहता हूं कि पिछले पांच साल में हमने तीन बार अपनी सीमा के बाहर जामकर एयर स्ट्राइक कर कामयाबी हासिल की है। दो की जानकारी मैं दूंगा लेकिन तीसरे के बारे में नहीं बताऊंगा। एक बार उरी में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे 17 सोते हुए सेना के जवानों की जान ले ली। उसके बाद हमारी सेना के जवानों ने फैसला किया...और उसके बाद जो हुआ उसकी आपको जानकारी है, बताने की आवश्यकता नहीं है। दूसरी एयर स्ट्राइक हमारी ये हुई पुलवामा हमले के बाद हुआ, लेकिन तीसरी की जानकारी नहीं दूंगा। अब यह कमजोर भारत नहीं रहा है।'

एयर स्ट्राइक से भारत में कुछ लोगों को सदमा पहुंचा

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का सीधा संदेश देते हुए कहा कि, यदि पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद के ठिकाने चलते रहेंगे तो उसे इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और इस बात का एहसास हमारी सेना ने जवानों ने पाकिस्तान को करा दिया है। वहीं विपक्ष द्वारा एयर स्ट्राइक को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की तो पाकिस्तान की बौखलाहट तो समझ में आती है लेकिन यहां पर कुछ लोगों को सदमा पहुंचा है। वे हमसे सबूत मांग रहे है कि प्रमाण लाइए।

कांग्रेस की ना तो नीति साफ है और ना ही नीयत

कांग्रेस की ना तो नीति साफ है और ना ही नीयत

राजनाथ सिंह ने कहा कि, आतंकवाद और आतंकवादियों के संबंध में कांग्रेस के दोस्तों का रवैया इतना भ्रामक और खतरनाक है कि कांग्रेस के कुछ नेता ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को 'ओसामा जी' कहते है। हाफिज सईद को 'हाफिज जी' कहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद के सवाल पर ऐसे लोगों की ना तो नीति साफ है और ना ही नीयत साफ है। इससे पहले शुक्रवार को गृहमंत्री ने कहा था कि, एयरफोर्स के पायलट पाकिस्तान में एक मिशन के तहत गए थे, न कि मजे के लिए या फूल गिराने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+