लॉकडाउन को लेकर अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से की बात, मांगे सुझाव
नई दिल्ली। देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग लॉकडाउन 4.0 के वर्तमान हालात पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 31 मई के बाद अमल में लाए जाने वाले विकल्पों को लेकर बातचीत की। शाह ने आज सभी मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत की और लॉकडाउन 5 को लेकर उनसे सुझाव मांगे हैं।
गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन 4 के बाद की स्थिति को लेकर भी सुझाव मांगे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से पूछा कि, लॉकडाउन खत्म किया जाए या फिर इसे आगे बढ़ाया जाए। इसके उन्होंने आर्थिक गतिविधियों को लेकर भी मुख्यमंत्रियों से बात की। इससे पहले आज हुई कैबिनेट सचिव की मीटिंग में केंद्र सरकार ने राज्यों को सुझाव देने के लिए शनिवार तक का समय दिया है।
बैठक में राज्यों से हालात को और बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव मांगे गए। राज्यों से यह भी पूछा गया कि 31 मई के बाद वह अपने राज्य में और कौन-कौन से नए कदम उठाना चाहते हैं। लॉकडाउन की स्थिति पर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और प्रमुख स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की
मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि, 31 मई के बाद सरकार लॉकडाउन के पांचवे चरण का ऐलान कर सकती है।हालांकि, मीडिया में चल रही इन खबरों पर गृह मंत्रालय ने अपने स्पष्टीकरण में साफ कहा कि लॉकडाउन 5.0 की खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं। ध्यान रहे कि लॉकडाउन की रूपरेखा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) तय करता है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने निगमबोध घाट की खराब CNG भट्ठियों पर लिया स्वत: संज्ञान