गृहमंत्री अमित शाह देर रात फिर हुए एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार देर रात एम्स में भर्ती कराए गए हैं। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अमित शाह को सांस लेने में कठिनाई हुई थी जिसके बाद उन्हें एम्स लाया गया। डॉक्टर्स की एक टीम शाह के सेहत की निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि अमित शाह को शनिवार रात 11 बजे के आसपास एम्स में भर्ती कराया गया।
Recommended Video

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गत दो अगस्त को कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद निगेटिव होने पर उनको 14 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन 18 अगस्त को उनको थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के चलते एम्स में एडमिट कराया गया। इसके बाद 31 अगस्त को वह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए।
अब शनिवार रात उन्हें फिर से एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद अमित शाह सांस लेने में समस्या का सामना कर रहे हैं। एम्स के एक सूत्र ने कहा, 'यह बेहतर होगा कि कुछ वक्त के लिए अमित शाह अस्पताल में रहें, जहां निगरानी में रखकर उनका इलाज हो सके।'












Click it and Unblock the Notifications