सबका सम्मान-जीवन आसान योजना के तहत गृह विभाग में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
विशेष सचिव अनिल चौधरी की अध्यक्षता में गृह विभाग में सबका सम्मान जीवन आसान योजना के तहत जन सुनवाई हुई। प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ शिकायतों पर चर्चा की, समय पर, पारदर्शी और जवाबदेह समाधानों पर जोर दिया ताकि पार्क और लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान योजना के तहत शुक्रवार को गृह विभाग में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के निर्देशानुसार विशेष सचिव अनिल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जनसुनवाई का आयोजन अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान विशेष सचिव ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को समयबद्ध न्याय मिल सके।
गौरतलब है कि गृह विभाग में सबका सम्मान-जीवन आसान योजना के तहत प्रत्येक सप्ताह दो दिन जनसुनवाई आयोजित की जाती है। सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक यह जनसुनवाई होती है। इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव फरियादियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications