Holiday Calendar 2026: नए साल में छुट्टियों की बहार! कब-कब मिलेगा ब्रेक, देखें पूरी हॉलिडे की लिस्ट
Holiday Calendar 2026: नए साल 2026 का इंतजार हर किसी को है और इसी के साथ सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि इस साल कितनी छुट्टियां मिलने वाली हैं। इस बीच भारत सरकार ने 2026 का पब्लिक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है।
यह लिस्ट डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) की ओर से जारी की गई है, जिसमें सरकारी दफ्तरों के लिए अनिवार्य छुट्टियों के साथ-साथ रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे भी शामिल हैं। इस कैलेंडर के जरिए कर्मचारी पहले से ही अपने काम, यात्रा और पारिवारिक कार्यक्रमों की प्लानिंग कर सकते हैं।

Public Holidays 2026: साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टियां, पूरी लिस्ट
- 26 जनवरी, सोमवार - गणतंत्र दिवस
- 4 मार्च, बुधवार - होली
- 21 मार्च, शनिवार - ईद-उल-फित्र
- 26 मार्च, गुरुवार - राम नवमी
- 31 मार्च, मंगलवार - महावीर जयंती
- 3 अप्रैल, शुक्रवार - गुड फ्राइडे
- 1 मई, शुक्रवार - बुद्ध पूर्णिमा
- 27 मई, बुधवार - बकरीद
- 26 जून, शुक्रवार - मुहर्रम
- 15 अगस्त, शनिवार - स्वतंत्रता दिवस
- 26 अगस्त, बुधवार - ईद-ए-मिलाद
- 4 सितंबर, शुक्रवार - जन्माष्टमी
- 2 अक्टूबर, शुक्रवार - गांधी जयंती
- 20 अक्टूबर, मंगलवार - दशहरा
- 8 नवंबर, रविवार - दिवाली
- 24 नवंबर, मंगलवार - गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर, शुक्रवार - क्रिसमस
- रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की पूरी लिस्ट
- इन छुट्टियों को कर्मचारी अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
- 1 जनवरी, गुरुवार - न्यू ईयर
- 3 जनवरी, शनिवार - हजरत अली जन्मदिन
- 14 जनवरी, बुधवार - मकर संक्रांति
- 14 जनवरी, बुधवार - पोंगल या माघ बिहू
- 23 जनवरी, शुक्रवार - बसंत पंचमी
- 1 फरवरी, रविवार - गुरु रविदास जयंती
- 12 फरवरी, गुरुवार - स्वामी दयानंद जयंती
- 15 फरवरी, रविवार - महाशिवरात्रि
- 19 फरवरी, गुरुवार - शिवाजी जयंती
- 3 मार्च, मंगलवार - होलिका दहन
- 3 मार्च, मंगलवार - डोल यात्रा
- 19 मार्च, गुरुवार - गुड़ी पड़वा या उगादी
- 20 मार्च, शुक्रवार - जुमात-उल-विदा
- 5 अप्रैल, रविवार - ईस्टर
- 14 अप्रैल, मंगलवार - वैसाखी
- 15 अप्रैल, बुधवार - वैसाखादी या बिहू
- 9 मई, शनिवार - रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
- 16 जुलाई, गुरुवार - रथ यात्रा
- 15 अगस्त, शनिवार - पारसी नववर्ष
- 26 अगस्त, बुधवार - ओणम
- 28 अगस्त, शुक्रवार - रक्षाबंधन
- 14 सितंबर, सोमवार - गणेश चतुर्थी
- 18 अक्टूबर, रविवार - सप्तमी
- 19 अक्टूबर, सोमवार - महाष्टमी
- 20 अक्टूबर, मंगलवार - महानवमी
- 26 अक्टूबर, सोमवार - वाल्मीकि जयंती
- 29 अक्टूबर, गुरुवार - करवा चौथ
- 8 नवंबर, रविवार - नरक चतुर्दशी
- 9 नवंबर, सोमवार - गोवर्धन पूजा
- 11 नवंबर, बुधवार - भाई दूज
- 15 नवंबर, रविवार - छठ पूजा
- 24 नवंबर, मंगलवार - गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस
- 23 दिसंबर, बुधवार - हजरत अली जन्मदिन
- 24 दिसंबर, गुरुवार - क्रिसमस ईव
2026 में बनेंगे 9 बड़े लॉन्ग वीकेंड
सरकारी कैलेंडर के मुताबिक 2026 में कुल 9 ऐसे मौके बन रहे हैं, जब शुक्रवार या सोमवार को छुट्टी पड़ने से लगातार तीन या चार दिन का ब्रेक मिल सकता है।
- 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस होने से शनिवार से सोमवार तक तीन दिन का ब्रेक
- 3 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे से एक और लॉन्ग वीकेंड
- 1 मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा से तीन दिन की छुट्टी
- 26 जून शुक्रवार को मुहर्रम से वीकेंड लंबा
- 2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती से लंबा ब्रेक
रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे भी बढ़ाएंगे छुट्टियों का मजा
1 जनवरी गुरुवार, 23 जनवरी शुक्रवार और 28 अगस्त शुक्रवार जैसी रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां भी लॉन्ग वीकेंड बनाने का शानदार मौका देंगी, अगर कर्मचारी इन्हें स्मार्ट तरीके से प्लान करता है।
कुल मिलाकर 2026 छुट्टियों के लिहाज से काफी शानदार साबित होने वाला है। सरकारी कर्मचारी इस साल कम छुट्टियों में भी ज्यादा आराम और ट्रैवल का मजा ले पाएंगे। अगर आप भी नए साल में घूमने या परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह हॉलिडे कैलेंडर आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा।
Bihar School Holiday 2026-27: बिहार में कब-कब रहेंगे स्कूल बंद, पूरी लिस्ट
बिहार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि पूरे साल में कुल 75 छुट्टियां तय की गई हैं, जिसमें रविवार भी शामिल हैं। खास बात यह है कि छुट्टियों का संतुलन इस तरह बनाया गया है कि पढ़ाई भी प्रभावित न हो और बच्चों को आराम का पूरा मौका भी मिले।
- 14 जनवरी: मकर संक्रांति
- 23 जनवरी: बसंत पंचमी
- 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
- 1 फरवरी: संत रविदास जयंती
- 4 फरवरी: शब-ए-बारात
- 15 फरवरी: महाशिवरात्रि
- 3 और 4 मार्च: होली अवकाश
- 13 मार्च: रमजान का अंतिम जुम्मा
- 21 मार्च: ईद-उल-फितर
- 22 मार्च: बिहार दिवस
- 27 मार्च: रामनवमी
- 31 मार्च: महावीर जयंती
- 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे
- 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती
- 23 अप्रैल: वीर कुंवर सिंह जयंती
- 25 अप्रैल: जानकी नवमी
- 1 मई: मई दिवस
- 28 मई: ईद-उल-जोहा (बकरीद)
- 1 जून से 20 जून: ग्रीष्मकालीन अवकाश (कुल 20 दिन, दो रविवार शामिल)
- 27 जून: मुहर्रम
- 29 जून: कबीर जयंती
- 4 अगस्त: चेहल्लूम
- 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
- 24 अगस्त: अंतिम श्रावणी सोमवार
- 26 अगस्त: हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस
- 28 अगस्त: रक्षा बंधन
- 4 सितंबर: जन्माष्टमी
- 14 सितंबर: हरितालिका तीज व्रत
- 25 सितंबर: अनंत चतुर्दशी
- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
- 5 अक्टूबर: जीउतिया
- 11 अक्टूबर: दुर्गा पूजा कलश स्थापना
- 17 से 21 अक्टूबर: दुर्गा पूजा अवकाश (कुल 5 दिन)
- 7 से 17 नवंबर: दीपावली-छठ अवकाश (दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ सहित कुल 10 दिन)
- 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती
- 25 से 31 दिसंबर: शीतकालीन अवकाश (कुल 7 दिन)
- नोट: मुस्लिम त्योहारों की तिथियां चांद दिखने के आधार पर बदल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications