Holi Special Train List 2026: रेलवे चलाएगा 1410 होली स्पेशल ट्रेनें, किन रूट्स पर यात्रियों को मिलेगा फायदा?
Holi Special Train List 2026: होली से पहले ट्रेन टिकट को लेकर हर साल देशभर में अफरा-तफरी देखने को मिलती है। लंबी वेटिंग लिस्ट, कन्फर्म टिकट की मारामारी और प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ आम बात हो जाती है।
इसी चुनौती को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली 2026 के लिए बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस दौरान 1410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इतना ही नहीं, अगर यात्रियों का दबाव ज्यादा बढ़ता है तो यह संख्या 1500 तक भी पहुंच सकती है।

रेलवे का यह फैसला सीधे तौर पर उन करोड़ों यात्रियों के लिए राहत की खबर है, जो होली के मौके पर महानगरों से अपने गांव और घर लौटते हैं।
Indian Railways Holi Trains: स्पेशल ट्रेनों की जरूरत क्यों पड़ती है?
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भारत का सबसे बड़ा मास ट्रैवल सीजन भी माना जाता है। इस दौरान लाखों लोग दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से अपने गृह राज्य लौटते हैं। कन्फर्म टिकट मिलना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। जनरल और स्लीपर कोच में भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। प्लेटफॉर्म पर हालात बेकाबू हो जाते हैं।
रेलवे के मुताबिक, अगर समय रहते अतिरिक्त ट्रेनें न चलाई जाएं तो टिकट की ब्लैकिंग बढ़ जाती है, प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसे हालात बन सकते है जिसका यात्रियों की सुरक्षा पर सीधा असर पड़ता है। इसी वजह से इस बार रेलवे ने पहले से ही बड़ा और आक्रामक प्लान तैयार किया है।
Holi Special Train 2026: एक नजर में पूरी तैयारी
घोषित स्पेशल ट्रेनें: 1410+
संभावित अधिकतम संख्या: करीब 1500
संचालन अवधि: पूरे मार्च महीने में
होली 2025 में चली थीं: 1144 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स
यानी इस बार रेलवे ने पिछले साल के मुकाबले करीब 25% ज्यादा तैयारी की है।
Railway Special Trains March 2026: जोन-वाइज कहां चलेंगी सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें?
रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का बंटवारा यात्री दबाव और माइग्रेशन पैटर्न को ध्यान में रखकर किया है। इस बार ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) सबसे आगे है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी से आने-जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए यहां 285 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
इसके बाद- वेस्टर्न रेलवे (WR) - 231 ट्रेनें, सेंट्रल रेलवे (CR) - 209 ट्रेनें और साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) - 160 ट्रेनें चलेंगी। यह साफ दिखाता है कि रेलवे ने देश के बड़े माइग्रेशन रूट्स को प्राथमिकता दी है।
उत्तर भारत, पूर्व और दक्षिण में कैसी रहेगी व्यवस्था?
उत्तर भारत
- नॉर्दर्न रेलवे (NR) - 108 ट्रेनें
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) - 71
- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) - 66
पूर्व और पूर्वोत्तर
- नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER) - 62
- ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) - 62
- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) - 2
दक्षिण भारत
- साउदर्न रेलवे (SR) - 39
- साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) - 47
- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) - 15
इन आंकड़ों से साफ है कि रेलवे ने पूरे देश को कवर करने की रणनीति बनाई है।
क्या होली स्पेशल ट्रेनें सामान्य ट्रेनों से अलग होंगी?
होली स्पेशल ट्रेनें सामान्य ट्रेनों से कई मायनों में अलग होंगी। ये ट्रेनें अतिरिक्त फेरे (Trips) के रूप में चलाई जाएंगी और ज्यादा भीड़ वाले रूट्स पर डायरेक्ट कनेक्टिविटी देंगी। कई ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। रेलवे का कहना है कि वेटिंग लिस्ट काबू में रहे और यात्रियों को मजबूरी में जोखिम न उठाना पड़े।
यात्रियों के लिए इसका सीधा फायदा क्या होगा?
होली पर घर जाने वालों को टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है। वेटिंग टिकट वालों को कन्फर्मेशन का बेहतर मौका मिलेगा। जनरल यात्रियों के लिए भीड़ कुछ हद तक कम होगी। आखिरी समय पर प्लान बनाने वालों को भी अधिक विकल्प मिलेंगे
टिकट कब और कैसे बुक करें?
स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग IRCTC पर फेज-वाइज खोलता है
कुछ ट्रेनें शॉर्ट नोटिस पर भी अधिसूचित की जाती हैं
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रोज IRCTC पर रूट-वाइज सर्च करें
"Special Train" फिल्टर का इस्तेमाल करें
अफवाहों के बजाय रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर भरोसा करें
आगे क्या बदलाव हो सकते हैं?
भीड़ बढ़ने पर और स्पेशल ट्रेनें जोड़ी जा सकती हैं। कुछ रूट्स पर कोच की संख्या बढ़ाई जा सकती हैष रेलवे रोजाना अपडेटेड लिस्ट जारी कर सकता है। होली 2026 को लेकर रेलवे ने पहले ही गेम बदल दिया है। 1410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें इस बात का संकेत हैं कि इस बार "टिकट नहीं मिला" सबसे बड़ी परेशानी नहीं होगी बस जरूरी है कि यात्री समय रहते प्लान करें और रेलवे अपडेट पर नजर रखें।












Click it and Unblock the Notifications