होली पर बड़ी खुशखबरी: घट गए घरेलू LPG Cylinder के दाम, जानिए आपके शहर में है कितना दाम...

नई दिल्ली। होली से ठीक पहले घरेलू (एलपीजी) गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को बड़ी खुशखबरी मिली है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। ये कटौती बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के साथ-साथ सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी की गई है। इसमें बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की दामों में 45.50 रुपये प्रति सिलेंडर से लेकर 47 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई है। वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.5 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है। एलपीजी सिलेंडर की नई दरें एक मार्च, 2018 से ही लागू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार व्यावसायिक इस्तेमाल में आने वाले 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी कटौती की गई है। कमर्शियल सिलेंडर में 70 रुपये से लेकर 80 रुपये तक की कटौती की गई है। जानिए क्या हैं नई दरें...

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का कितना हुआ दाम...

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का कितना हुआ दाम...

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम देश के चार महानगरों में कितना हो गया है, ये भी जान लीजिए। राजधानी दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 47 रुपये की कटौती की गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर का दाम 689 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में कटौती के बाद सिलेंडर के दाम 661 रुपये हो गया है। कोलकाता की बात करें तो यहां सिलेंडर के दाम में 45.50 रुपये की कटौती की गई है। यहां सिलेंडर के दाम 711.50 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं अगर चेन्नई की बात करें तो यहां एलपीजी सिलेंडर के दाम में 46.50 रुपये की कटौती की गई है। यहां सिलेंडर का दाम घटकर 699.50 रुपये हो गया है।

सब्सिडी वाले सिलेंडर का आपके शहर में कितना हुआ दाम...

सब्सिडी वाले सिलेंडर का आपके शहर में कितना हुआ दाम...

सरकार ने होली से पहले इस बार सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में भी कटौती करके एलपीजी ग्राहकों को खुश करने की कोशिश की है। सब्सिडी वाले सिलेंडर में करीब ढाई रुपये से अधिक की कटौती की गई है। दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर में 2.56 रुपये की कटौती की गई है। यहां नई दरें लागू होने के बाद एलपीजी सिलेंडर के लिए 493.09 रुपये चुकाने होंगे। पहले दिल्ली में इसकी कीमत 495.63 रुपये थी। मुंबई में सिलेंडर के दाम 2.55 रुपये कम हुए हैं, यहां नई दरें लागू होने के बाद 490.80 रुपये ग्राहकों को चुकाने होंगे। इससे पहले मुंबई में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 493.37 रुपये थी। कोलकाता में सिलेंडर के दाम 2.53 रुपये कम किए गए हैं, यहां अब यूजर्स को 496.60 रुपये देने होंगे। चेन्नई में 2.48 रुपये घटे हैं, नई दरें लागू होने के बाद अब सिलेंडर 481.21 रुपये हो गया है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी कटौती

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी कटौती

सरकार ने इस बार कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की है। कमर्शियल सिलेंडर में 70 रुपये से लेकर 80 रुपये तक की कटौती की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 78.50 रुपये कम किया गया है, यहां दाम 1230 रुपये हो गई है। मुंबई में 79 रुपये घटाए गए हैं, यहां सिलेंडर 1181 रुपये पहुंच गया है। कोलकाता में 77 रुपये कम किए गए, यहां 1270.50 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा। वहीं चेन्नई में 80 रुपये की कटौती की गई है, यहां सिलेंडर के दाम 1307 रुपये में हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+