Holi 2026 Long Weekend Plan: होली पर लॉन्ग वीकेंड का प्लान? छुट्टियों के शेड्यूल के मुताबिक करें तैयारी
Holi 2026 Long Weekend Plan: रंगों के त्योहार होली को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस बार यह त्योहार ऐसे समय में पड़ रहा है, जब लोगों को एक साथ लंबी छुट्टी लेने का मौका मिलेगा। कैलेंडर के हिसाब से होली की तारीख ऐसी पड़ रही है कि कई राज्यों और निजी संस्थानों में कर्मचारियों को लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिल सकता है।
इस साल होली (धुलंडी) बुधवार को पड़ रही है (राज्यवार तिथि में एक दिन का अंतर हो सकता है)। कुछ राज्यों और निजी कंपनियों में होली पर दो दिनों की छुट्टी मिलती है। ऐसे में शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टी के साथ बीच में एक दिन सोमवार और फिर दो दिनों की छुट्टी मिलेगी। अगर सोमवार की एक अतिरिक्त छुट्टी लें, तो यह ब्रेक चार दिनों का मिनी वेकेशन बन सकता है।

Holi 2026 Long Weekend Plan: सरकारी दफ्तरों और स्कूलों की छुट्टी
शनिवार-रविवार: वीकेंड पर मिलने वाली छुट्टी 28 फरवरी और 1 मार्च
मंगलवार: होलिका दहन इस बार मंगलवार, 3 मार्च को है। कई जगहों पर इस दिन छुट्टी मिलती है। स्कूलों में आम तौर पर छुट्टी रहती है। कुछ राज्यों में यह प्रतिबंधित छुट्टी होती है।
बुधवार: 4 मार्च को होली की आधिकारिक छुट्टी है।
Holi 2026 Long Weekend: 5 दिनों की छुट्टी लेने का मौका
इस तरह बिना ज्यादा लीव खर्च किए लोग 5 दिनों की छुट्टी लेने का प्लान बना रहे हैं। दरअसल शनिवार-रविवार और दो दिनों की होली की छुट्टी के बीच एक दिन सोमवार का पड़ रहा है। जिन दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का विकल्प है, वहां लोग सोमवार को घर से ही काम कर रहे हैं। कॉरपोरेट सेक्टर और आईटी कंपनियों में काम करने वाले लोग इस दौरान ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। कुछ लोग दिल्ली-एनसीआर या महानगरों से निकलकर पहाड़ों या टूरिस्ट लोकेशन पहुंचने की योजना बना रहे हैं।
Holi 2026: ट्रैवल और बुकिंग पर असर
लॉन्ग वीकेंड की संभावना को देखते हुए ट्रेनों और फ्लाइट्स में टिकटों की मांग बढ़ सकती है। होली के समय उत्तर भारत के शहरों-जैसे जयपुर, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन-में खास भीड़ रहती है। वहीं कई लोग इस मौके पर हिल स्टेशन या बीच डेस्टिनेशन की ओर रुख करते हैं। ट्रैवल एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉन्ग वीकेंड की स्थिति में फ्लाइट किराए और होटल रेट्स सामान्य दिनों की तुलना में 20-30% तक बढ़ सकते हैं। इसलिए एडवांस बुकिंग करना फायदेमंद रहेगा। अगर आप इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो अभी से अपनी छुट्टियों की योजना बना लें।












Click it and Unblock the Notifications