Holi 2018: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को होली की बधाई

नई दिल्ली। आज पूरा देश होली की मस्ती में डूबा है। रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वृंदावन रंगों से सराबोर है तो वहीं वाराणसी के घाट पर भी जमकर होली खेली जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने Twitter पर लिखा है कि होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति और पीएम ने दी देशवासियों को होली की बधाई

तो वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा है कि होली के पावन अवसर पर सभी देश-वासियों को बधाई और शुभकामनाएं! रंगों का यह त्यौहार हमारे समाज में आपसी सौहार्द का जश्न है। मेरी कामना है कि हर एक के जीवन में यह पर्व शांति, सुख और समृद्धि लाए ।

हर कोई रंगो की मस्ती में सराबोर है...

आपको बता दें कि इस वक्त हर जगह गानों की धुन पर थिरकते लोग मस्ती और खुशी में झूम रहे हैं। क्या अमीर और क्या गरीब..क्या नेता और क्या अभिनेता.. हर कोई रंगो की मस्ती में सराबोर है। कोई किसी पर रंग पोत रहा है तो कोई किसी पर गुब्बारे फोड़ रहा है। कहीं लोग फिल्मी धुनों पर नाच रहे हैं तो कहीं लोग होलिया सांग गा रहे हैं। कहीं छेड़-छाड़ वाली मीठी नोंक-झोंक दिख रही है तो कहीं कोई चोरी-छुप्पे अपने चाहने वालों को रंगने की जुगत में है और हां अगर कोई इन सारे टिकड़मों में पकड़ा जाता है तो मुस्कुराकर कहता है...बुरा ना मानो होली है..।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+