Holi 2018: गूगल पर भी छाया होली का खुमार, जारी किया रंगीला डूडल
नई दिल्ली। आज चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं, नीले-पीले-काले रंगों से लोगों के चेहरे पुते हुए हैं, हर तरफ मस्ती का शोर है ऐसे में भला सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल बाबा इस मदहोशी से कैसे दूर रह सकते हैं इसलिए उसने आज लोगों के लिए रंगीला डूडल जारी किया है। रंगीला डूडल वाकई में रंग-रसिया ही है, सातों कलर से सराबोर डूडल में लोग डांस करते और होली खेलते दिख रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि जब गूगल ने होली पर डूडल बनाया है। इससे पहले भी गूगल अपने डूडल के माध्यम से होली का जश्न मना चुका है। रंगों की चाशनी में नहाया यह खूबसूरत डूडल वाकई में गूगल के यूजर्स के लिए बेहतरीन और बेशकिमती तोहफा है।

आपको बता दें कि आज पूरा देश होली की मस्ती में डूबा है। रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वृंदावन रंगों से सराबोर है तो वहीं वाराणसी के घाट पर भी जमकर होली खेली जा रही है।
महाकाल का उज्जैन भी अबीर-गुलाल की धूम है तो महाकाल के दरबार में फूलों और प्राकृतिक रंगों की होली खेली जा रही है। हर जगह गानों की धुन पर थिरकते लोग मस्ती और खुशी में झूम रहे हैं। क्या अमीर और क्या गरीब..क्या नेता और क्या अभिनेता.. हर कोई रंगो की मस्ती में सराबोर है। कोई किसी पर रंग पोत रहा है तो कोई किसी पर गुब्बारे फोड़ रहा है। कहीं लोग फिल्मी धुनों पर नाच रहे हैं तो कहीं लोग होलिया सांग गा रहे हैं।
बुरा ना मानो होली है..हैप्पी होली
कहीं छेड़-छाड़ वाली मीठी नोंक-झोंक दिख रही है तो कहीं कोई चोरी-छुप्पे अपने चाहने वालों को रंगने की जुगत में है और हां अगर कोई इन सारे टिकड़मों में पकड़ा जाता है तो मुस्कुराकर कहता है...बुरा ना मानो होली है..। वनइंडिया परिवार भी अपने सभी पाठकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।












Click it and Unblock the Notifications