Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में फिर डीयू छात्राओं पर फेंका गया वीर्य से भरा गुब्बारा, इस बार लड़की ने की ये शर्मनाक हरकत

होली शुरू होते ही दिल्ली में हुड़दंगियों की ओछी हरकत शुरू हो गई है। लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंके जाने के बाद अब एक और वैसा ही मामला सामने आया है। दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक बार फिर डीयू छात्राओं पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका गया।

Holi

नई दिल्ली। होली शुरू होते ही दिल्ली में हुड़दंगियों की ओछी हरकत शुरू हो गई है। लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंके जाने के बाद अब एक और वैसा ही मामला सामने आया है। दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक बार फिर डीयू छात्राओं पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका गया। हैरानी की बात ये है कि इन छात्राओं पर ये गुब्बारा एक लड़की ने फेंका है। लड़की के परिवार वालों ने छात्राओं से लिखित तौर पर माफी मांगी है।

फिर छात्राओं पर फेंका गया वीर्य से भरा गुब्बारा

फिर छात्राओं पर फेंका गया वीर्य से भरा गुब्बारा

दिल्ली में होली की आड़ में हुड़दंगियों की शर्मसार हरकत सामने आई है। कुछ हुड़दंगियों ने डीयू के लेडी श्रीराम की दो छात्राओं पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका। छात्रा ने बताया कि वो अपनी दोस्त के साथ अपने घर लौट रही थी जब उसपर गुब्बारा फेंका गया। 'मैं और मेरी दोस्त अपने घर लौट रही थी जब गुब्बारा मेरे सिर पर लगा। ऐसा लग रहा था कि उसमें वीर्य भरा हुआ था क्योंकि वो काफी चिपचिपा था। हम तुरंत उस दिशा में दौड़े जहां से गुब्बारा फेंका गया लेकिन वहां केवल मकान मालिक मौजूद थे। हमने पुलिस में अपना बयान दर्ज करा दिया है।' दक्षिणपूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिनमॉय बिसलाल ने कहा कि अभी इस मामले में शिकायत नहीं दर्ज की गई है।

शर्मनाक! एक लड़की ने छात्राओं पर फेंका गुब्बारा

शर्मनाक! एक लड़की ने छात्राओं पर फेंका गुब्बारा

एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि इस मामले में पीड़िता को लिखित माफीनामा दिया गया है। हैरानी की बात ये है कि लड़कियों पर वीर्य से भरा ये गुब्बारा एक लड़की ने फेंका है। एएनआई के ट्वीट के अनुसार, 'जिस लड़की ने डीयू की छात्राओं पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका, उनके परिजनों ने छात्राओं को लिखित तौर पर माफी मांगी है।' इस पूरी घटना पर पीड़िता ने कहा कि ये होली खेलने का तरीका नहीं है और हमें अपनी सोच बदलनी होगी। 'हमने लड़की के परिवार से लिखित में माफी ली है। हमें उन लोगों की सोच बदलनी होगी जो ये मानते हैं कि गुब्बारे फेंकना तो होली खेलने की तरीका है। नहीं, ऐसा नहीं है।'

इससे पहले भी इसका शिकार हो चुकी हैं छात्राएं

इससे पहले भी इसका शिकार हो चुकी हैं छात्राएं

इससे पहले पूर्वोत्तर की रहने वाली छात्रा ने 24 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, 'मैं अमर कालोनी मार्केट में अपने एक मित्र के साथ एक कैफे में दोपहर लंच के लिए गई थी, जब मैं शाम 5 बजे रिक्शे से वापस आ रही थी तो कुछ लोगने मुझ पर गुब्बारा फेंक कर मारा। गुब्बारा मेरे कूल्हे पर फूट गया और तरल पदार्थ कपड़े पर चिपक गया। उन्होंने उस समय इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन सूखने के बाद काले कपड़े पर सफेद दाग उभर आए। मैं अनुमान नहीं लगा सकी कि असल में यह क्या था। उसमें एक अजीब तक की गंध आ रही थी ये साफ था कि वो पानी नही है। जब मैं अपने हॉस्टल लौटी तो मेरी एक फ्रेंड ने स्पर्म फेंकने की बात बताई। तब मुझे इसे एहसास हुआ कि वो क्या है। मैं अजीब तरह के गुस्से, घिन्न, घृणा से भर गई।'

लड़कियों ने चलाया #MyWhiteKurta कैंपेन

लड़कियों ने चलाया #MyWhiteKurta कैंपेन

छात्रा ने इंस्टाग्राम पर दो लंबे पोस्ट शेयर किए हैं और अपने इस अपने बुरे अनुभव को साझा किया है। पीड़ित छात्रा ने लिखा कि, ‘इस तरह से होली के नाम पर मेरे साथ जिस तरह की हरकत की गई उसने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया। लड़की ने लिखा कि मस्ती के नाम पर इस तरह की हरकत किस कदर अंदर तक हमें नुकसान पहुंचाती हैं।' वहीं इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लड़कियों ने #MyWhiteKurta के साथ अपने साथ हुए इस तरह के हादसों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+