HIV संक्रमित लड़के ने धोखे से रचाई शादी, पत्नी भी हुई पॉजिटिव तो उसने ऐसे लिया बदला

नई दिल्ली। हरियाणा के जींद से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक एचआईवी संक्रमित शख्स ने अपने बीमारी की बात छुपाकर शादी की और बाद में उसकी पत्नी भी इस जानलेवा बीमारी की गिरफ्त में आ गई। जब पत्नी को पति के एचआईवी संक्रमण की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इस खबर से अब शहर में सनसनी फैल गई है।

पति से एचआईवी संक्रमित हुई पत्नी

पति से एचआईवी संक्रमित हुई पत्नी

भारत में शादी का समारोह एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। हिंदू रीति रिवाज में लड़का और लड़की के कुण्डली को मिलाया जाता है लेकिन यह दोनों की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी रखना यहां कोई गंभीरता से नहीं लेता। इसी का खामियाजा अब हरियाणा की एक महिला को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि उसके साथ इतना बड़ा धोखा करने वाला युवक और उसका परिवार अब सलाखों के पीछे है।

दहेज को लेकर भी करते थे परेशान

दहेज को लेकर भी करते थे परेशान

दरअसल, महिला की शादी हरियाणा के कैथल में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल के लोगों ने उसे दहेज को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। इस बीच उसकी स्वास्थ्य भी खराब होने लगी जिसके बाद जांच में पता चला की वह एचआईवी संक्रमित हो गई है। लड़की और उसका परिवार उस समय हैरान हो गया जब उन्हें पता चला की लड़का शादी से पहले ही एचआईवी संक्रमित है।

समाज का भय दिखाकर चुप रहने की दी धमकी

समाज का भय दिखाकर चुप रहने की दी धमकी

शुरू में महिला को उसके ससुराल वालों ने समाज का भय दिखाते हुए चुप रहने को कहा, इसके अलावा उसे बुरा अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। हालांकि महिला ज्यादा दिनों तक चुप नहीं रही और किसी तरह वह अपनी जान बचाकर महिला थाना पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को सारी बात विस्तार से बताई और आरोपियों को खिलाफ केस भी दर्ज कराया।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि शिकायत के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: बांदा में एक ही परिवार के 32 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पिछले 24 घंटे में 57 संक्रमितों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+