हिट एंड रन: 2013 में हुई थी सलमान के जेल जाने की भविष्यवाणी
मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को मुंबई की सत्र अदालत ने बुधवार को 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में दोषी पाया। जिसके तहत उन्हें पांच साल की सजा सुनायी है और 25,000 का जुर्माना किया गया है।फिलहाल अब से थोड़ी देर पहले उन्हें दो दिन के लिए जमानत मिल गई है।
आपको जानकर हैरत होगी कि वनइंडिया के ज्योतिषाचार्य पंडित अनुज के शुक्ल ने साल 2013 में ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि सलमान खान को हिट एंड रन केस में सजा होगी।
पढ़े पूरी खबर: ज्योतिष बोले- हिट एंड रन केस में जेल जायेंगे सलमान
हमारे ज्योतिष ने यह साफ तौर पर कहा था कि सलमान को हिट एण्ड रन केस में सेशन कोर्ट से सजा मिलेगी और आने वाले समय में कुछ समय के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है और आज उनकी वो बात सच साबित हो रही है।
मालूम हो कि बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन केस में सारे आरोप साबित हो गये हैं, जज ने कहा कि सलमान खान ही शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे, सलमान खान के पास उस समय लाइसेंस नहीं था इसलिए उन्हें तीनों जुर्म के तहत सजा हुई है।













Click it and Unblock the Notifications