बंदूक की नोंक पर रिचा निगम उर्फ सोनू से विकास दुबे ने की थी शादी, डरावनी है प्रेम कहानी

कानपुर। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे आज सुबह एनकाउंटर में मारा गया है, उसके मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है, मालूम हो कि आज सुबह कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इस गाड़ी में विकास दुबे भी था, उसने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी से उसका पिस्टन छीनने की कोशिश की, जिसके बाद साथ में चल रही पुलिस की गाड़ी ने उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसके बाद उसे कानपुर के अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

...विकास दुबे यूं ही एमपी नहीं भागा था

...विकास दुबे यूं ही एमपी नहीं भागा था

मालूम हो कि यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों को मारने के बाद विकास दुबे कल फरीदाबाद में दिखाई दिया था और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी एमपी से हुई है, बता दें कि विकास दुबे यूं ही एमपी नहीं भागा था, बल्कि मध्य प्रदेश से उसका नाता काफी पुराना है ,या यूं कह लीजिए वो यहां का दामाद है, दरअसल आज से 20 साल पहले उसने यहां के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से प्रेम विवाह किया था।

काफी डरावनी है शादी की कहानी

काफी डरावनी है शादी की कहानी

इस कुख्यात अपराधी की शादी की कहानी भी काफी डरावनी है, दरअसल रिचा का भाई ज्ञानेंद्र निगम और विकास दुबे आज से 25 साल पहले दोस्त हुआ करते थे, तब विकास जुर्म की दुनिया से दूर था, ऐसा ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बयान दिया है, उसने बताया कि दो आपराधिक केसों में उसका विकास के साथ नाम आने के बाद वह कानपुर से बुढ़ार आ गया था और विकास का साथ छोड़ दिया था। लेकिन उसकी बहन और विकास एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे और शादी करने का फैसला कर लिया, हमलोगों ने इसका विरोध किया था, तो विकास मरने-मारने पर उतर आया था।

रिचा के घरवाले थे शादी के खिलाफ

रिचा के घरवाले थे शादी के खिलाफ

दरअसल विकास की जो लवस्टोरी सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है, बता दें कि आज से करीब 20-21 साल पहले विकास दुबे कानपुर में शास्त्री नगर में अपनी बुआ के घर पढ़ाई करने आया था, वहीं पड़ोस में एयरफोर्स कर्मी एचपी निगम यानी की ज्ञानेंद्र के पिता का घर था, घर में ज्ञानेंद्र अपनी बहन रिचा और मां-बाप के साथ रहता था, विकास को रिचा उर्फ सोनू पहली नजर में भा गई थी, धीरे-धीरे विकास और ज्ञानेंद्र में मित्रता हो गई, विकास का रिचा के घर आना-जाना शुरू हो गया था, रिचा भी विकास से प्रेम करने लगी थी और एक दिन विकास ने घरवालों के सामने रिचा से शादी करने का प्रस्ताव रखा।

बंदूक की नोंक पर रिचा से विकास ने की थी शादी

बंदूक की नोंक पर रिचा से विकास ने की थी शादी

लेकिन तब रिचा के माता-पिता ने इस शादी से मना कर दिया और कहा कि वो दूसरी जाति में शादी नहीं करेंगे, इसके बाद विकास को घर आने से मना कर दिया गया और रिचा को भी उससे मिलने से रोक दिया गया, जिसके बाद विकास दुबे ने घरवालों पर बंदूक तान दी और रिचा को भगाकर ले गया और कानपुर में शादी कर ली थी।

रिचा निगम अरेस्ट

लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही रिचा विकास को छोड़कर अपने घर वापस आ गई थी, घरवालों से उसने माफी मांग ली थी लेकिन विकास दुबे उसे धमकाकर वापस अपने साथ ले गया, तब से ज्ञानेंद्र का विकास और रिचा से कोई संबंध नहीं है, ज्ञानेंद्र ने कहा कि बरसों से उसकी रिचा और विकास से बात नहीं हुई है। वैसे रिचा निगम, अपने बेटों के साथ लखनऊ में रहती थी लेकिन कानपुर एनकाउंटर के बाद से वो अपने बेटों के साथ फरार थी, जिसे कल अरेस्ट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+