Ayodhya Verdict: अयोध्या फैसले के बाद अमित शाह का ट्वीट, SC के फैसले पर कही ये बात
Ayodhya Verdict:अयोध्या पर SC के फैसले का अमित शाह ने किया स्वागत
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने देश के सबसे पुराने विवाद अयोध्या विवादित भूमि मामले पर अपना फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जन्म पर राम मंदिर निर्माण का आदेश दिया है। वहीं मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने की बात कही है। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ट्वीट किया।
अमित शाह ने ट्वीट किया कि मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें।
एक और ट्वीट में शाह ने कहा कि दशकों से चले आ रहे श्री राम जन्मभूमि के इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है। मैं भारत की न्याय प्रणाली व सभी न्यायमूर्तियों का अभिनन्दन करता हूं। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि कानूनी विवाद के लिए प्रयासरत; सभी संस्थाएं, पूरे देश का संत समाज और अनगिनत अज्ञात लोगों जिन्होंने इतने वर्षों तक इसके प्रयास किया मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।
श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूँ।
मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूँ कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें।
— Amit Shah (@AmitShah) November 9, 2019
दशकों से चले आ रहे श्री राम जन्मभूमि के इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है। मैं भारत की न्याय प्रणाली व सभी न्यायमूर्तियों का अभिनन्दन करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 9, 2019
श्री राम जन्मभूमि कानूनी विवाद के लिए प्रयासरत; सभी संस्थाएं, पूरे देश का संत समाज और अनगिनत अज्ञात लोगों जिन्होंने इतने वर्षों तक इसके प्रयास किया मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 9, 2019
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा।
— Amit Shah (@AmitShah) November 9, 2019