76 साल पहले हिरोशिमा-नागासाकी पर हुआ था परमाणु हमला, मिनट में बन गया था कब्रिस्तान, 80 हजार हुई थी मौतें
76 साल पहले हिरोशिमा-नागासाकी पर हुआ था परमाणु हमला, मिनट में बन गया था कब्रिस्तान, 80 हजार हुई थी मौतें
नई दिल्ली, 06 अगस्त: दुनियाभर में 6 अगस्त हिरोशिमा दिवस के तौर पर जाना जाता है। हिरोशिमा दिवस की ये 76वीं वर्षगांठ है। आज ही के दिन 76 साल पहले 6 अगस्त 1945 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में सबसे पहले तैनात परमाणु बम से हमला किया था। इस हमले में मिनटों में शहर की 39 प्रतिशत आबादी का खात्मा कर दिया था। हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले में 80 हजार लोगों की मौत हो गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 69 प्रतिशत इमारतें नष्ट हो गई थीं। हिरोशिमा विश्व का पहला ऐसा शहर था, जहां परमाणु बम से हमला हुआ था।
Recommended Video

हिरोशिमा हमले के 3 दिन बाद नागासाकी पर हुआ परमाणु अटैक
हिरोशिमा में परमाणु हमले के तीन दिन बाद जापान के ही दूसरे शहर नागासाकी 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने दूसरा परमाणु हमला किया। जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
इन दोनों परमाणु हमलों में लगभग 1.20 लाख से अधिक लोगों की जान चली गई थी। हिरोशिमा और नागासाकी दोनों शहर कब्रिस्तान बन गया था। शहर की लगभग आधी आबादी का खात्मा हो चुका था, जो बच गए थे वो अपंगता के शिकार हो गए। कई घंटों तक इलाके में काली बारिश होती रही। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु हमलों का ये पहला और अब तक का आखिरी रिकॉर्ड है।

अमेरिका ने हिरोशिमा- नागासाकी पर परमाणु हमला क्यों किया?
द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत 1939 में हुई थी। 1945 में दूसरा विश्व युद्ध निर्णायक स्थिति की ओर पहुंच रहा था, इसी दौरान जापान और अमेरिका के बीच संबंध खराब हो गए थे। खासकर तब जब जापान की सेना ने ईस्ट इंडीज के तेल-समृद्ध क्षेत्रों पर कब्जा करने के इरादे से इंडोचीन को निशाना बनाने का फैसला किया। अमेरिका का कहना है कि एक जापान ही ऐसा देश था, जो हमला करना कम नहीं कर रहा था। इसलिए उस वक्त के अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान को आत्मसमर्पण कराने के लिए परमाणु बमों से हमला करने का फैसला किया।

'लिटिल बॉय' और 'फैट मैन' थे परमाणु बम के नाम
अमेरिका द्वारा कमीशन किए गए मैनहट्टन प्रोजेक्ट ने दो परमाणु बम बनाए। पहला, जिसे 'द लिटिल बॉय' कहा जाता है। द लिटिल बॉय' परमाणु बम को अमेरिका ने हिरोशिमा शहर में गिराया था। वहीं अमेरिका ने जो दूसरा परमाणु बम बनाया, उसका नाम 'द फैट मैन' रखा गया था। जिसे अमेरिका ने 9 अगस्त 1945 को नागासाकी में गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications