शिल्पा शिंदे ने ट्विटर पर शेयर किया पॉर्न वीडियो का लिंक, भड़कीं हिना खान ने बताई सेलेब्रिटी होने की जिम्मेदारी

शिल्पा शिंदे और हिना खान की लड़ाई बिग बॉस के घर से निकलकर असल जिंदगी में आ गई है। बिग बॉस सीजन 11 की विनर रहीं शिल्पा ने हाल ही में खुद के बचाव में ट्विटर पर पॉर्न वीडियो का एक लिंक शेयर किया था, जिसकी हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल ने आलोचना की है।

Hina Khan, Shilpa Shinde

मुंबई। शिल्पा शिंदे और हिना खान की लड़ाई बिग बॉस के घर से निकलकर असल जिंदगी में आ गई है। बिग बॉस सीजन 11 की विनर रहीं शिल्पा ने हाल ही में खुद के बचाव में ट्विटर पर पॉर्न वीडियो का एक लिंक शेयर किया था, जिसकी हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल ने आलोचना की है। हिना और रॉकी के अलावा ट्विटर पर भी काफी लोगों ने शिल्पा की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है।

अब ट्विटर पर शुरू हुई शिल्पा-हिना की लड़ाई

अब ट्विटर पर शुरू हुई शिल्पा-हिना की लड़ाई

शिल्पा शिंदे और हिना खान एक बार फिर आमने-सामने आ गई हैं। इस बार दोनों की लड़ाई बिग बॉस के घर में नहीं, बल्कि ट्विटर पर हुई है। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में कुछ ऐसा काम कर दिया, जिससे सिर्फ हिना ही नहीं, बल्कि ट्विटर पर हर कोई उनके खिलाफ हो गया। शिल्पा शिंदे ने अपने बचाव में एक पॉर्न वेबसाइट का लिंक शेयर किया था, जिसपर बवाल मच गया है।

शिल्पा ने शेयर किया पॉर्न वीडियो का लिंक

शिल्पा ने शेयर किया पॉर्न वीडियो का लिंक

शिल्पा शिंदे ने ये पॉर्न वीडियो का लिंक शेयर करते हुए लिखा था, 'इसे देखिये फिर आपको मालूम पड़ेगा। जिन्गें कोई काम धंधा नहीं है वह लोगों की जिंदगी इस तरह से बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। यह है वो असली लड़की का वीडियो जो शिल्पा शिंदे का एमएमएस लीक हुआ है, ऐसा बोला जा रहा है।' बता दें कि कुछ वक्त पहले शिल्पा का एक कथित वीडियो शेयर किया गया था जिसे उनका लीक एमएमएस कहा गया था।

हिना खान ने जताई नाराजगी

हिना खान ने जताई नाराजगी

शिल्पा ने वीडियो शेयर कर कहा कि अब सभी देख लें कि उस वीडियो में असली लड़की कौन थी। शिल्पा के इस ट्वीट की बिग बॉस घर में उनकी सबसे कड़ी प्रतिद्वंदी रहीं हिना खान ने कड़ी आलोचना की है। हिना ने ट्विटर पर लिखा, 'अफसोस... ट्रोल्स भले सोशल मीडिया पर कुछ भी कहकर निकल जाते हैं लेकिन पब्लिक फिगर होने के नाते हम एक ट्विट से लाखों लोगों तक पहुंच सकते हैं। इसिलए हमें सावधान और जिम्मेदार रहना चाहिए। असली जिंदगी कोई रिएलिटी शो नहीं है।'

ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल भी भड़के

ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल भी भड़के

हिना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के ट्वीट को कोट करते हुए ये बातें कहीं। रॉकी जैसवाल ने भी शिल्पा की आलोचना करते हुए कहा, 'आपके साथ जो भी हुआ वो बहुत गलत था और आपको इसपर बोलने का पूरा हक है, लेकिन मैं आपसे पूछता हूं कि वीडियो शेयर करने से पहले क्या आपने इस वीडियो में दिखाई दे रही महिला की इजाजत ली? अगर वो वाकई में गलत हैं तो सोशल मीडिया पर शेयर करने की बजाय आप उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करतीं?' शिल्पा की इस हरकत पर काफी लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+