हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर ने की शादी, ये हैं पहली तस्वीरें
मुंबई। शुक्रवार को बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार-गायक और हीरो हिमेश रेशमिया ने अपनी लिव-इन-पार्टनर सोनिया कपूर से शादी कर ली। उन्होंने एक सादे समारोह में शादी की रस्में पूरी कीं, जिसमें उनके बेहद करीबी ही शामिल हुए। मेंहदी और संगीत की रस्में दो दिन पहले ही हो चुकी थीं।
हिमेश रेशमिया की ये दूसरी शादी है
आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 1995 में कोमल से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए, हिमेश को पहली शादी से एक बेटा स्वयं भी है।

हमारा तलाक आपसी सहमति से हुआ है-हिमेश रेशमिया
अपनी 22 साल की शादी टूटने पर हिमेश ने मीडिया में बयान दिया था कि हमारा तलाक आपसी सहमति से हुआ है और मैं और मेरी पत्नी एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं, बस कुछ ऐसे मुद्दे थे जिसकी वजह से हम साथ नहीं रह पा रहे थे लेकिन ऐसा कहा जा रहा था कि शादी के टूटने की वजह सोनिया कपूर हैं।

कौन है सोनिया कपूर?
सोनिया कपूर एक टीवी अभिनेत्री हैं, वो कुसुम, कभी हां कभी ना, परिवार, कैसा प्यार है ये, नीली आंखें, जय हनुमान, यस बॉस जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं जबकि उन्हें ऑफिसर, फरेब, कार्बन जैसी फिल्मों में भी देखा गया था।

सोनिया और हिमेश लिव-इन-पार्टनर
सोनिया और हिमेश का पिछले 10 साल से अफेयर चल रहा था और बीवी से अलग होने के बाद हिमेश उन्हीं के साथ लिवइन रिलेशन में रहने लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications