'Kerala Story को बैन करना चाहती है कांग्रेस, लेकिन PM मोदी पर बनी BBC फिल्म को नहीं...'

कर्नाटक में एक चुनावी रैली में भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस फिल्म 'द केरल स्टोरी' को बैन करना चाहती है। लेकिन BBC की फर्जी डॉक्यूमेंट्री देखने गए थे।

Himanta Biswa Sarma

केरल में आईएसआईएस में महिलाओं को शामिल करने वाली विषय पर बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद जारी है। कई लोग इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने भी फिल्म को बैन करने की मांग की है। द केरल स्टोरी पर विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे कर्नाटक में एक चुनावी मुद्दा बना दिया है।

कर्नाटक में आगमी विधानसभा चुनाव 10 मई को है। 06 मई को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए असम सीएम और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''जब बीबीसी ने पीएम मोदी पर एक झूठी फिल्म बनाई तो कांग्रेस ने हमसे कहा कि इसे बैन मत करो और आज जब 'द केरल स्टोरी' रिलीज होने वाली है तो कांग्रेस कह रही है कि इसे बैन करो। यह तुष्टिकरण की राजनीति है।'

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''कांग्रेस BBC की फर्जी डॉक्यूमेंट्री देख सकती है, लेकिन 'द केरल स्टोरी' की सच्चाई नहीं देख सकती। यही उनकी तुष्टीकरण की नीति है।'' सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस सिर्फ एक धर्म के लिए आरक्षण बढ़ाने के चक्कर में दूसरे धर्म और जातियों के भविष्य के साथ समझौता क्यों कर रही है?

सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'क्या बजरंग दल कोई बम विस्फोट करता है? नहीं। आप बजरंग दल पर प्रतिबंध कैसे लगाएंगे? क्या है ये...?आपकी पीएफआई से दोस्ती है कि आप उनके प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं?"

हिमंत ने कहा, "कांग्रेस कोई गारंटी नहीं दे सकती क्योंकि राहुल गांधी के पास कोई गारंटी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+