हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता
असम: BJP नेता हेमंत बिस्वा सरमा को चुना गया विधायक दल का नेता, मुख्यमंत्री बनना तय
गुवाहाटी, 09 मई: असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हेमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। इसके बाद ये साफ हो जाता है कि असम के भावी मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ही होंगे। इस मौके पर गुवाहाटी में मौजूद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, मैं सर्वसम्मति से असम राज्य भाजपा विधानमंडल के नेता के रूप में हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता घोषित करता हूं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि हेमंत बिस्व सरमा सोमवार (10) मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। असम का अगला सीएम कौन होगा, इस बात को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। हाल ही में दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसको लेकर विधायक दल की बैठक भी बुलाई थी।

भाजपा ने चुनाव से पहले असम के लिए मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। ऐसे में भाजपा की जीत के बाद असम में सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा सरमा के सीएम बनने के नामों को लेकर चर्चा हो रही थी। जिसके लिए दोनों नेताओं ने शनिवार (08 मई) को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है कि हेमंत बिस्वा सरमा असम के नए सीएम होंगे।
Recommended Video
हेमंत बिस्वा शर्मा आज कर सकते हैं राज्यपाल से मुलाकात
126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाली पार्टी असम गण परिषद ने 9 सीटें और और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने 6 सीटें जीती हैं।

खबर है कि रविवार (09 मई) की शाम हेमंत बिस्वा शर्मा राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
जानिए हेमंत बिस्वा सरमा के बारे में?
हेमंत बिस्वा सरमा का जन्म 1 फरवरी 1969 को गुवाहाटी के ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी का नाम रिनिकी भुयान है। इनके दो बच्चे हैं। हेमंत बिस्वा सरमा ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी (वकालत) और गुवाहाटी कॉलेज से पीएचडी की डिग्री ली है। पांच सालों तक हेमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में वकालत की है।

हेमंत बिस्वा सरमा का राजनीतिक सफर?
राजनीति की बात की जाए तो मई 2001 में वह पहली बार असम की जालुकबारी सीट से जीते थे। हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी विधानसभा सीट से लगातार 5वीं बार विधायक बने हैं। असम विधानसभा चुनाव-2021 में वह 1 लाख से ज्यादा सीटों से जीते हैं। 2015 में हेमंत बिस्वा सरमा भाजपा में शामिल हुए थे, इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी के नेता थे। 2016 में असम विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमंत बिस्वा सरमा को बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस का प्रमुख बनाया था।
असम की पिछली सरकारों हेमंत बिस्वा सरमा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्त, कृषि जैसे अहम विभागों के मंत्री रह चुके हैं। जुलाई 2014 में हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत बिस्वा सरमा असम बैडमिंटन असोसिएशन के अध्यक्ष और क्रिकेट असोसिएशन में भी अहम पद पर थे।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications