हिमाचल प्रदेश ओपिनियन पोल: कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगी सत्ता
himachal pradesh, himachal assembly election 2017, congress, bjp, candidates, politics
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता मिल सकती है। ओपिनियल पोल के अनुसार, राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस महज 22-18 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं भाजपा को 39-45 सीटों के साथ सत्ता हासिल हो सकती है। जबकि अन्य को 0-3 सीट मिल सकती हैं। ABP, CSDS और लोकनीति ने 30 विधानसभा के 2815 वोटरों से बात करके ये ओपीनियन पोल किया है। चुनाव में भाजपा को 47 फीसदी जबकि कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने की बात सर्वे में कही गई है। ये पोल 21-27 अक्टूबर के बीच हुआ किया गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए प्रेम कुमार धूमल को 31 फीसदी जबकि वीरभद्र सिंह को 29 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

आपको बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 36, बीजेपी 26 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं। 2012 में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन 2014 के लोकसभा में भाजपा ने बड़ी वापसी की और लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा 2014 दोहराती दिख रही है। कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह पर एक बार फिर से दांव लगाया है जबकि भाजपा के कई सीनियर नेता हिमाचल में सक्रिय हैं। हिमाचल प्रदेश का चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए ही अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications