Himachal Pradesh Election के लिए AAP के स्टार प्रचारक, केजरीवाल-सत्येंद्र जैन समेत 20 नेताओं की सूची जारी
Himachal Pradesh Election के लिए AAP के स्टार प्रचारक, केजरीवाल समेत 20 नेताओं की सूची जारी। Himachal Pradesh Election aap Star Campaigners 20 leaders list
Himachal Pradesh Election के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल में AAP के स्टार प्रचारकों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब में सीएम बने भगवंत मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कुल 20 नेता शामिल हैं।

20 नेता स्टार कैंपेनर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 68 सीटों पर चुनाव कराए जाने हैं। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस और AAP जी तोड़ कोशिश में जुटी हैं। इसी कड़ी में आप स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। दिलचस्प बात है कि आप ने दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को भी स्टार कैंपेनर लिस्ट में शामिल किया है। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगने के बाद जेल में बंद हैं।

पंजाब के CM भी स्टार प्रचारक
आम आदमी पार्टी ने 20 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली के CM केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications