'राहुल गांधी ने कभी आटा नहीं खरीदा, इसलिए तो...', हिमाचल CM जयराम ठाकुर ने ली चुटकी

'राहुल गांधी ने कभी आटा नहीं खरीदा, इसलिए तो...', हिमाचल CM जयराम ठाकुर ने ली चुटकी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ''आटा 40 रुपये लीटर'' वाले बयान पर तंज कसा है। मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, ''दिल्ली में कुछ दिन पहले महंगाई पर रैली की गई जिसमें राहुल गांधी ने कहा 'महंगाई की हालत देखिए, आटा 40 रुपए/लीटर हो गया'। उन्होंने कभी आटा खरीद नहीं। उन्हें क्या मालूम कि आटा लीटर के हिसाब मिलता या किलो के हिसाब से।''

himachal pradesh CM ON Jai Ram Thakur

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, ''देश का इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए जनता को सदैव गुमराह किया। जब कांग्रेस सत्तासीन थी तो जनता का कल्याण नहीं बल्कि भारत तोड़ने एवं घोटाले को ही तव्वजो मिली। आइए, इन विधानसभा चुनावों में रिवाज बदलकर कांग्रेस के नेताओं को करारा जवाब दें।''

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, ''देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां जनजातीय समुदाय से आने वाली महिला देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण कर सकती है और अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाला व्यक्ति एक प्रदेश का अध्यक्ष बन सकता है।''

राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली में बोलते हुए कहा था, ''आटा जो पहले "22 रुपये प्रति लीटर था अब 40 रुपये प्रति लीटर है।" लांकि, उन्होंने तुरंत इसे किलो बताया था। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।

हिमाचल प्रदेश में होमे वाले चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। वहीं मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+