हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा, कार खाई में गिरी, पांच की मौत
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार को हुए एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और चार घायल हुए हैं। हादसा तब हुआ जब एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई। कार में कुल नौ लोग सवार थे। पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है, घायलों की हालत भी गंभीर बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, चंबा के भरमौर-पठानकोट हाइवे पर बोलेरो कार अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोगों और पुलिस प्रशासन ने किसी तरह इनको निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में पांच को मृत घोषित कर दिया है। वहीं घायल हुए चार लोगों को मेडिकल कॉलेड चंबा में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि ये लोग लाहल स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर वापस भरमौर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।