हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 2 की मौत और 25 घायल
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित जामली में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक 27 यात्रियों को लेकर नालागढ़ से वाया स्वारघाट जयनगर जा रही बस जामली से थोड़ा आगे अचानक सड़क से पलट गई और खाई में गिर गई।

मरने वालों में एक स्त्री और एक पुरुष हैं। 23 घायलों को बिलासपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 2 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार साढ़े सात बजे के करीब यह हादसा हुआ है। एचआरटीसी की बस नालागढ़ से जय नगर (सोलन) जा रही थी।
करोट जामली के पास बस हादसे का शिकार हो गई। बिलासपुर में प्राथमिक सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित राहत एवं बचाव कर्मियों का दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कर्मियों को घायल यात्रियों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। मृतकों और घायलों के बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications